इलेक्शन

हरियाणा के गोहाना की "जलेबी" की तारीफ राहुल गांधी को पड़ गई भारी, सोशल मीडिया पर कर रहा ट्रेंड

Rahul Gandhi on Gohana Jalebi: हरियाणा विधानसभा के चुनावी नतीजे आने के बाद हरियाणा में जलेबी की चर्चा तेज हो गयी है।

Image

हरियाणा में जलेबी की चर्चा तेज हो गयी है

Rahul Gandhi on Gohana Jalebi : हरियाणा में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी जब सोनीपत के गोहाना में जनसभा को संबोधित करने गए थे तो कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने उन्हें गोहाना की जलेबी खिलाया था। गोहाना की जलेबी की राहुल गांधी ने खूब तारीफ की थी। राहुल गांधी अपनी बहन प्रियंका गांधी के लिए जलेबी लेकर गए। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद जलेबी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगा।

जलेबी बनाने वाले दुकानदार ने कहा कि, राहुल गांधी ने जलेबी की तारीफ की थी। ये देसी घी में बनी हुई है। एक हफ्ते तक खराब नहीं होती। यह एक हफ्ते से ज्यादा ही चलती है। जब राहुल गांधी ने इसकी तारीफ की है, तो आइटम में दम होगा। आम जनता भी हमारी जलेबी की तारीफ करती है।

उन्होंने कहा कि, ये जलेबी फैक्ट्री का आइटम नहीं है, ये दुकान का बनाया गया आइटम है। दस लोगों का स्टाफ यहां जलेबी बनाते हैं। और आप लोगों की सेवा करते हैं, हमारी तीन दुकान है। ये दुकान मेरे पैदा होने से पहले का है। मैं 22-23 साल से यहां काम करता हूं। पूरा माल देसी घी में तैयार होता है, यहां के जलेबी की मांग हिंदुस्तान के साथ बाहर भी होती है।

स्थानीय जनता राहुल गांधी पर जबरदस्त चुटकी लेती हुई नजर आ रही है

सोनीपत में राहुल गांधी ने जलेबी खाने के बाद फैक्ट्री लगाने के साथ कामगारों को बढ़ावा देने की बात कही थी। इसको लेकर स्थानीय जनता राहुल गांधी पर जबरदस्त चुटकी लेती हुई नजर आ रही है। जनता का कहना है कि हरियाणा की जनता विकास की जलेबी खाना चाहती थी। उनको पता है कि जलेबी फैक्ट्री में नहींं, बल्कि हलवाई की दुकान में बनती है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article