हिमाचल चुनाव:'रिवाज' बदलने की तैयारी में भाजपा,राहुल फिर भी दूर, क्या दक्षिण के भरोसे कांग्रेस

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Nov 9, 2022, 06:10 PM IST

Himachal Assembly Election 2022:हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत के उन राज्यों में से एक है, जहां पर कांग्रेस अभी भी तीसरे और चौथे दल के नंबर पर नहीं पहुंची है। और पुराना रिकॉर्ड ऐसा रहा है कि वह 5 साल से ज्यादा सत्ता से दूर भी नहीं रही है। इसके बावजूद राहुल गांधी अभी तक प्रचार के लिए नहीं पहुंचे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी की तरह हिमाचल में प्रियंका ने संभाल रखी है कमान।
  • राहुल गांधी का भारत जोड़ो यात्रा पर फोकस।
  • पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता चुनावी प्रचार में उतरे।

Himachal Assembly Election 2022: हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को वोटिंग है। और एक बार फिर भाजपा और कांग्रेस में सीधी टक्कर है। इन चुनावों में भाजपा जहां लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिश में है। वहीं कांग्रेस उस रिकॉर्ड को बरकार रखने के लिए दांव लगा रही है, जिसमें कोई भी सरकार रिपीट नहीं हो पाई है। इन चुनावों में भाजपा ने रिवाज बदलेगा के नारे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह से लेकर सभी प्रमुख नेताओं को मैदान में उतार दिया है, वहीं कांग्रेस की तरफ से उनके प्रमुख राहुल गांधी की दूरी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राहुल गांधी अभी तक हिमाचल प्रदेश में प्रचार के लिए नहीं आए हैं। सारा दारोमदार स्थानीय नेताओं और प्रियंका गांधी पर दिख रहा है।

राहुल गांधी ने बना रखी है दूरी

हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत के उन राज्यों में से एक है, जहां पर कांग्रेस अभी भी तीसरे और चौथे दल के नंबर पर नहीं पहुंची है। और पुराना रिकॉर्ड ऐसा रहा है कि वह 5 साल से ज्यादा सत्ता से दूर भी नहीं रही है। ऐसे में इस बार भी उसके वापसी की मजबूत उम्मीद कांग्रेस के स्थानीय नेता कर रहे हैं। ऐसे में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल होने के बावजूद राहुल गांधी अभी तक प्रचार के लिए नहीं पहुंचे हैं। जो कई सारे सवाल खड़े कर रहे हैं। जबकि इसके पहले वह 2007, 2012 और 2017 के चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार कर चुके हैं। ऐसी संभावना है कि वह चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हिमाचल प्रदेश पहुंच सकते हैं।

End of Feed