राहुल गांधी ने हिमंत बिस्वा सरमा को बताया सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, बोले- उनको रातभर नहीं आती है नींद

Assam Assembly Election 2026: असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।

Assam Assembly Election 2026: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी की विचारधारा प्रसिद्ध संगीतकार जुबिन गर्ग जैसी है, जिन्होंने अपना पूरा जीवन असम को एकजुट करने में लगाया। असम के विश्वनाथ जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भारत के ''सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री'' हैं और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Rahul Gandhi in Assam

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: @RahulGandhi)

हिमंत बिस्वा सरमा पर बरसे राहुल

राहुल गांधी ने कहा, ''जुबिन गर्ग ने अपना पूरा जीवन असम के लोगों को एकजुट करने में लगाया, उन्होंने कभी किसी के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। कांग्रेस की विचारधारा भी ऐसी ही है, नफरत के खिलाफ प्यार फैलाने की।'' उन्होंने आरोप लगाया कि सरमा के नेतृत्व वाली राज्य की भाजपा सरकार लोगों और समुदायों के बीच नफरत फैलाने का काम कर रही है। गांधी ने कहा, ''उन्हें कुछ दिन और बोलने दीजिए। इसके बाद असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कानूनी कार्रवाई होगी, भले ही वह माफी क्यों न मांगें।''

End of Feed