इलेक्शन

यूपी के मुरादाबाद में निकली कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा, राहुल के साथ प्रियंका भी आईं नजर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 24, 2024, 11:36 AM IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज मुरादाबाद से शुरू हुई जिसमें राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी नजर आईं। अखिलेश यादव भी यात्रा से जुड़ेंगे।

Image

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल-प्रियंका

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज यूपी के मुरादाबाद से शुरू हुई। राहुल गांधी आज दिल्ली से सीधे मुरादाबाद पहुंचे और यात्रा को दोबारा आगे बढ़ाया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं। राहुल और प्रियंका खुली कार पर सवार और उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता साथ थे। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे। कांग्रेस की यात्रा कल आगरा पहुंचेगी जहां समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के इससे जुड़ने की उम्मीद है।

राहुल और प्रियंका खुली गाड़ी पर सवार हुए

अखिलेश भी यात्रा से जुड़ेंगे

समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस का सीटों पर समझौता होने के बाद अखिलेश यादव भी इस यात्रा में हिस्सा लेंगे। सपा सांसद एसटी हसन ने कहा कि हम भी इस यात्रा में मुरादाबाद तक साथ होंगे। अखिलेश यादव कल यात्रा में शामिल होंगे या अगले दिन आगरा में राहुल के साथ जुड़ेंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और सांसद एस.टी. की तस्वीरों वाले बैनर मुराबाद में नजर आए थे। एसटी हसन ने मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का स्वागत किया।

यूपी में सपा-कांग्रेस का समझौता

इस सप्ताह की शुरुआत में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सीट-बंटवारे के समझौते को भी अंतिम रूप दिया है। कांग्रेस 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि बाकी 63 सीटों पर अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी और इंडिया ब्लॉक के अन्य गठबंधन सहयोगियों के उम्मीदवार होंगे।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article