रायबरेली से राहुल गांधी को जिताने का जिम्मा प्रियंका ने अपने कंधों पर उठाया, BJP पर लगाया गंभीर आरोप; समझें पूरा प्लान

Election News: कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में गढ़ माने जाने वाली अमेठी सीट को वापस जीतना इस बार बड़ी चुनौती है। रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को बड़े अंतर से जीत दिलाने और केएल शर्मा को अमेठी जिताने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Priyanka Gandhi's Plan For Election: क्या 5 साल बाद अमेठी लोकसभा सीट वापस कांग्रेस पार्टी के पास आएगी या फिर सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे और ऐसा पहली बार होगा कि लगातार दो चुनाव में इस सीट पर भाजपा को जीत मिलेगी और कांग्रेस को हार... ये देखने के लिए अभी 4 जून तक इंतजार करना होगा। लेकिन खास बात ये है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली अमेठी और रायबरेली सीट के लिए खुद गांधी परिवार की बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अपने भाई राहुल गांधी को पांच साल पहले मिली हार का बदला लेने में वो सफल हो पाएंगी। अमेठी के स्थानीय नेता और कांग्रेस उम्मीदवार किरोड़ी लाल शर्मा (केएल शर्मा) को जीत दिलाने में कामयाब होंगी?

rahul and priyanka gandhi

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा।

रायबरेली से राहुल की जीत सुनिश्चित करने की कोशिश

अमेठी के साथ-साथ प्रियंका के कंधों पर अपने भाई राहुल गांधी की रायबरेली सीट से जीत सुनिश्चित करने का दारोमदार है। यही वजह है कि वो इन दिनों अमेठी और रायबरेली में ज्यादा से ज्यादा समय दे रही हैं। राहुल गांधी की जनसभाएं देशभर में हो रही हैं, वो केरल के वायनाड सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां वोटिंग हो चुकी है। इसके अलावा अब वो गांधी परिवार की विरासत वाली सीट, जहां से अब तक उनकी मां सोनिया गांधी सांसद रही हैं... चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में प्रियंका इस सीट पर लगातार प्रचार कर रही हैं।

End of Feed