इलेक्शन

Karnataka Polls: वाह री पॉलिटिक्स! जो न कराए वो कम...Priyanka Gandhi जब सीखने के चक्कर में जला बैठीं 'डोसा'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 26, 2023, 05:32 PM IST

Priyanka Gandhi Making Dosa: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी राज्य कर्नाटक में बुधवार को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से विराम लिया और यहां एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुर सीखे।

Image

प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुर सीखे

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने चुनावी राज्य कर्नाटक में बुधवार को अपने व्यस्त चुनावी कार्यक्रम से विराम लिया और यहां एक रेस्तरां में डोसा बनाने के कुछ गुर सीखे।प्रदेश कांग्रेस प्रमुख डी. के. शिवकुमार, पार्टी महासचिव एवं कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला एवं कुछ अन्य लोगों के साथ प्रियंका मैसुरु के सबसे पुराने रेस्तरां में से एक 'मयलारी होटल' में नाश्ता करने गई थीं।

इडली और डोसा खाने के बाद प्रियंका ने डोसा बनाने की कला सीखने की इच्छा जताई। इस पर रेस्तरां का मालिक फौरन मान गया और उन्हें रसोई में ले गया।

डोसा बनाने के लिए उन्होंने तवे पर डोसे का घोल डाला और उसे बिल्कुल सही आकार में फैलाया। हालांकि समय पर नहीं पलट पाने के कारण कम से कम दो डोसे जल गए, जिससे आसपास के लोग हंस पड़े। बाद में प्रियंका ने रेस्तरां के मालिक और उनके परिवार का शुक्रिया अदा किया और उनके साथ सेल्फी ली।

'अपनी बेटी को डोसा ट्राई करने के लिए मैसूर लाने का इंतजार नहीं कर सकती'

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, 'आज सुबह मयालरी होटल मालिकों के साथ डोसा बनाने का आनंद लिया. ईमानदारी, कड़ी मेहनत और बिजनेस का एक चमकदार उदाहरण, आपके शानदार आतिथ्य के लिए धन्यवाद. डोसा भी स्वादिष्ट था. अपनी बेटी को डोसा ट्राई करने के लिए मैसूर लाने का इंतजार नहीं कर सकती'

गौर हो कि 224 सीटों वाली कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव 10 मई को एक ही चरण में होगा, जिसकी मतगणना 13 मई को होनी है।

रवि वैश्य
रवि वैश्य author

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों... और देखें

End of Article