Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने की समीक्षा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 16, 2025, 11:48 PM IST

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 7.80 करोड़ है, जिसमें 7,69,046 दिव्यांग मतदाता और 5,91,347 बुजुर्ग मतदाता (85 साल से ज्यादा) शामिल हैं। कुल 77,895 मतदान केंद्र हैं।

भारत के चुनाव आयुक्त विवेक जोशी ने शुक्रवार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए पटना में एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, राज्य पुलिस के नोडल पदाधिकारी कुंदन कृष्णन, पटना के जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान, विशेष रूप से पटना जिले के लिए चुनावी तैयारियों, कानून-व्यवस्था के उपायों और मतदान बुनियादी ढांचे पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई।

bihar election

बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज (प्रतीकात्मक फोटो)

डॉ. जोशी ने मतदाताओं की अधिकतम भागीदारी के साथ स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के महत्व पर बल दिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने आदर्श आचार संहिता अनुपालन, मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी, कानून-व्यवस्था की स्थिति, मतदान स्टाफ प्रबंधन, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहुंच और शिकायत निवारण तंत्र में की गई पहलों की जानकारी दी।

End of Feed