Prayagraj Nagar Nigam Election 2023: प्रयागराज में BJP, SP और BSP के बीच त्रिकोणीय मुकाबला, जानिए पूरा समीकरण

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 2, 2023, 06:42 PM IST

Prayagraj Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: प्रयागराज में यूपी निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए वोट डाले जाने हैं। सभी पार्टियों ने मतदाताओं को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। प्रयागराज में मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा है। हालांकि यहां से आप और कांग्रेस के उम्मीदवार भी मैदान में हैं।

Prayagraj Nagar Nigam Election 2023 BJP, SP, Congress Candidate List, Result Date, Voting Schedule: प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बाद सारा समीकरण बदला दिख रहा है। जो बसपा अतीक की बीवी शाइस्ता पर दांव लगाने की तैयारी कर रही थी, वो उमेशपाल हत्याकांड के बाद शाइस्ता से किनारे कर चुकी है। शाइस्ता खुद पुलिस से बचने के लिए भागी-भागी फिर रही है। वहीं बीजेपी में भी बगावत देखने को मिल रही है, जबकि बसपा ने मुस्लिम कैंडिडेट उतार कर, सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश की है। इस तरह से प्रयागराज में मेयर सीट के लिए मुकाबला त्रिकोणीय होता दिख रहा है।

prayagraj nikay chunav

4 मई को प्रयागराज में डालेंगे जाएंगे वोट

बीजेपी में बगावत

प्रयागराज में 100 वार्ड हैं। वहीं मेयर सीट इस बार सामान्य कर दी गई है। बीजेपी ने सभी वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, वहीं मेयर पोस्ट के लिए बीजेपी ने मंत्री नंद गोपाल नंदी की पत्नी अभिलाषा नंदी का टिकट काटकर इस बार गणेश केसरवानी को टिकट दिया है। जिससे बीजेपी में बगावत भी देखने को मिली है।

End of Feed