तो क्या राहुल गांधी छोड़ देंगे राजनीति? PK ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को दे दी ये सलाह

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 07:09 PM IST

PK Advice to RG: प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी को सलाह दी है कि कांग्रेस को यदि इस बार लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते हैं तो उनको पीछे हट जाना चाहिए। पीके ने कहा कि सफलता नहीं मिल रही है तो एक ब्रेक लेने में कोई बुराई नहीं है। सवाल ये है कि तो क्या राहुल अब राजनीति छोड़ देंगे?

Prashant Kishore On Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जाने-माने राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इशारों-इशारों में सरेंडर करने का मशवरा दे दिया है। दरअसल, पीके ने सुझाव दिया है कि यदि कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में अपेक्षित परिणाम नहीं मिलते हैं तो राहुल गांधी को अपने कदम पीछे खींचने पर विचार करना चाहिए।

PK on Rahul Gandhi

राहुल गांधी को पीके ने दे दी सलाह।

प्रशांत किशोर ने एक इंटरव्यू में बातचीत में कहा कि गांधी, सभी व्यावहारिक उद्देश्यों के लिए, अपनी पार्टी चला रहे हैं और पिछले 10 वर्ष में अपेक्षित परिणाम नहीं देने के बावजूद वह न तो रास्ते से हट रहे हैं और न ही किसी और को आगे आने दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे अनुसार यह भी अलोकतांत्रिक है।' उन्होंने विपक्षी पार्टी को फिर से मजबूत करने के लिए एक योजना तैयार की थी लेकिन उनकी रणनीति के क्रियान्वयन पर उनके और कांग्रेस नेतृत्व के बीच मतभेदों के चलते वह अलग हो गए थे।

End of Feed