चिराग पासवान ने खुलकर की प्रशांत किशोर की तारीफ, कहा- बिहार की राजनीति में निभा रहे ईमानदार भूमिका

चिराग पासवान ने कहा कि प्रशांत जी बिहार की राजनीति में एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं। वहीं एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष को नसीहत भी दी।

Chirag Paswan Praises Prashant Kishor: बिहार में चुनावी माहौल के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रशांत किशोर की जमकर तारीफ की है। चिराग ने बुधवार को कहा कि वह बिहार की राजनीति में प्रशांत किशोर द्वारा निभाई जा रही ईमानदार भूमिका की सराहना करते हैं, क्योंकि जो भी जाति, पंथ या धर्म के बारे में नहीं, बल्कि राज्य के बारे में सोचता है, उसका वहां स्वागत है। प्रशांत किशोर जन सुराज पार्टी के संस्थापक हैं।

Chirag and Prashant

प्रशांत किशोर की तारीफ में चिराग पासवान ने क्या कहा? (PTI)

प्रशांत किशोर की खुलकर तारीफ की

जब पासवान से किशोर द्वारा उनके 'बिहार पहले, बिहारी पहले' के नारे को हाईजैक करने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि कोई भी दूसरे के एजेंडे को हाईजैक नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि प्रशांत जी बिहार की राजनीति में एक ईमानदार भूमिका निभा रहे हैं, जिसकी मैं सराहना करता हूं।

End of Feed