Bihar: बिहार में रिकॉर्ड मतदान का मतलब प्रशांत किशोर ने बताया, पहले चरण में हुई है 64.66% वोटिंग

शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। 60% से अधिक बिहारी बदलाव चाहते हैं। और अब लोगों के पास जन सुराज के रूप में एक विकल्प है। 60% से अधिक बिहारी बदलाव चाहते हैं। और अब लोगों के पास जन सुराज के रूप में एक विकल्प है।

Bihar Assembly Election 2025 : बिहार में पहले चरण में छह नवंबर को रिकॉर्ड 64.66% मतदान हुआ। इस बढ़े हुए मतदान को सभी दल अपने तरीके मतलब निकाल रहे हैं। जनसुराज पार्टी के मुखिया प्रशांत किशोर ने भी इस प्रतिक्रिया दी है। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में पीके ने कहा कि इस बार आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। 60% से अधिक बिहारी बदलाव चाहते हैं। और अब लोगों के पास जन सुराज के रूप में एक विकल्प है।

pk

बिहार में छह नवंबर को हुई पहले चरण की वोटिंग। तस्वीर-PTI

प्रवासी मजदूर इस चुनाव के X फैक्टर-पीके

उन्होंने कहा, 'बढ़ी हुई वोटिंग प्रतिशत दिखाती है कि लोग विकल्प मिलने से खुश हैं, और छठ के बाद जो प्रवासी मजदूर अब भी यहां थे, उन्होंने इसमें बड़ी भूमिका निभाई है। वे इस चुनाव के ‘एक्स फैक्टर’ हैं... जन सुराज को पूरा भरोसा है कि 14 नवंबर को इतिहास रचा जाएगा।' उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के काफिले पर हमले पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा, 'उन्होंने खुद अपनी सरकार के ‘चाल, चरित्र और चेहरा’ की पुष्टि कर दी। यहां कोई सुरक्षित नहीं है और कानून का राज नहीं है... अब तक जनता सह रही थी, अब चुनाव में नेता भी उसका सामना कर रहे हैं।'

End of Feed