बदले-बदले से अब वरुण गांधी के अंदाज, हाईकमान के खिलाफ तेवरों में नरमी का क्या राज?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Mar 5, 2024, 02:11 PM IST

किसान प्रदर्शन सहित कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ तीखे तेवर रखने वाले वरुण के अंदाज में अब नरमी दिख रही है। आखिर क्या है इसकी वजह ?

Varun Gandhi: लोकसभा चुनाव 2024 नजदीक आ रहे हैं और सियासी नजारा बदला-बदला सा नजर आ रहा है। तीसरी बार सत्ता में आने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। इस बीच चर्चा वरुण गांधी की भी हो रही है जो इन दिनों बदले-बदले अंदाज में दिख रहे हैं। किसान प्रदर्शन सहित कई मुद्दों पर सरकार के खिलाफ तीखे तेवर रखने वाले वरुण के अंदाज में अब नरमी दिख रही है। हाईकमान को लेकर उनके रवैये में साफ अंतर नजर आ रहा है। तो क्या ये 2024 चुनाव के लिए उनकी नई रणनीति का संकेत है।

Varun Gandhi

वरुणा गांधी के तेवरों में नरमी

किसानों का खुलकर किया था समर्थन

वरुण गांधी ऐसे कुछ भाजपा सांसदों में से थे, जो प्रदर्शनकारी किसानों के समर्थन में सामने आए थे। उन्होंने लखीमपुर खीरी घटना के बाद अजय मिश्रा टेनी के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी और ज्वलंत मुद्दों सहित अपनी ही पार्टी की सरकार की नीतियों की आलोचना की। बेरोजगारी और अर्थव्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए। लेकिन लगता है कि 2024 में पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी के तेवर नरम पड़ गए हैं। उनके रुख में बदलाव साफ नजर आ रहा है।

End of Feed