इलेक्शन

Lok Sabha Election 2024: 'मिशन 400' के लिए PM Modi की मैराथन दौड़, 7 दिन में 8 राज्यों का दौरा...समझिए पूरा प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 07:07 AM IST

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी अब 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं। जिनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना पहुंचेंगे।

Image

मिशन मोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Photo : Twitter

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) जीत की हैट्रिक लगाने के लिए बेताब है। पार्टी की ओर से इस बार 400 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए बीजेपी ने अपने सबसे भरोसेमंद और मजबूत नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मैदान में उतारा है। आगामी चुनावों में प्रचंड जीत के लिए वे उत्तर से लेकर दक्षिण राज्यों में मिशन मोड में काम कर रहे हैं।

आगामी चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मैराथन दौड़ जारी है। हाल ही में पीएम मोदी ने दक्षिण राज्य केरल, तमिलनाडु के साथ महाराष्ट्र का दौरा किया है। अब वह 1 मार्च (शुक्रवार) से झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री का यह तीन राज्यों का कार्यक्रम दो दिवसीय है। इसके बाद भी पीएम मोदी 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं।

क्या है प्रधानमंत्री मोदी का आगामी कार्यक्रम

सबसे खास बात यह है कि पीएम मोदी बिना ब्रेक लिए राज्यों का दौरा कर रहे हैं साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी अब 4 से 7 मार्च तक पांच राज्यों का मैराथन दौरा करने वाले हैं। जिनमें तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर शामिल हैं। सबसे पहले प्रधानमंत्री मोदी तेलंगाना पहुंचेंगे। जहां सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे वह आदिलाबाद में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी 11.15 पर वहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी तमिलनाडु का दौरा करेंगे। जहां पहले वह कलपक्कम में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम सवा पांच बजे चेन्नई में जनसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन मंगलवार पांच मार्च को सुबह पौने ग्यारह बजे संगारेड्डी में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । इसके बाद सुबह साढ़े ग्यारह बजे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पांच मार्च को पीएम मोदी दोपहर ढाई बजे ओडिशा के चंडीखोल जाजपुर में परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के साथ-साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

7 मार्च को करेंगे जम्मू-कश्मीर का दौरा

अपने दौरे के आखिरी दिन यानी 7 मार्च को पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर जाएंगे। वह सुबह साढ़े ग्यारह बजे श्रीनगर के एसकेआईसीसी स्टेडियम में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मिशन 370 प्लस सीट को लेकर एक चुनावी रैली को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की इस विशाल रैली में 2 लाख से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article