यूपी में के इस किले से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे PM Modi, जयंत चौधरी भी होंगे शामिल

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Mar 27, 2024, 03:51 PM IST

Lok Sabha Elections: मेरठ लोकसभा सीट की बात करें तो 2019 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवार राजेंद्र अग्रवाल ने सपा समर्थित बसपा उम्मीदवार हाजी याकूब कुरेशी को 5,000 से भी कम वोटों के मामूली अंतर से हराया था। ऐसे में इस सीट को अपने खाते में बनाए रखने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है।

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। पहले चरण में उत्तर प्रदेश की आठ सीटें भी शामिल हैं। यहां सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना (सुरक्षित), मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में 19 अप्रैल को मतदान होना है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की सभी 80 सीटों पर फतह हासिल करने के लिए अपने सबसे मजबूत खिलाड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे किया है। यूपी में पीएम मोदी अपने प्रचार अभियान की शुरुआत मेरठ से करेंगे।

पीएम मोदी 31 मार्च को मेरठ में बड़ी रैली आयोजित करने वाले हैं। खास बात यह है कि इस रैली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी भी शामिल होंगे, जो हाल ही में सपा से अलग होकर एनडीए में शामिल हुए हैं। बता दें, मेरठ से भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रामायण में राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल को मैदान में उतारा है।

End of Feed