इलेक्शन

पीएम मोदी के विमान में आई तकनीकी खराबी, दो घंटे तक देवघर से फंसे रहे, दूसरे विमान से लौटे दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण विमान को देवघर हवाईअड्डे पर ही रुकना पड़ा। उन्हें दूसरे विमान से दिल्ली आना पड़ा।

Image

पीएम मोदी (File photo)

PM Modi Plane Glitch: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को अपने विशेष विमान में खराबी आने के बाद दो घंटे से अधिक समय तक झारखंड के देवघर हवाईअड्डे पर फंसे रहे। देवघर उपायुक्त ने बताया कि पीएम मोदी के विमान में तकनीकी खराबी ठीक नहीं हो पाई और 2 घंटे से अधिक विलंब के बाद पीएम मोदी दूसरे विमान से दिल्ली गए। अधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी को बिहार के जमुई में एक रैली को संबोधित करने के बाद भारतीय वायु सेना के विमान से नई दिल्ली वापस जाना था, जो देवघर से लगभग 80 किलोमीटर दूर है।

बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती समारोह में जमुई गए थे पीएम मोदी

पीएम मोदी बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए जमुई आये थे, जिसे 'जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में मनाया जाता है। एक अधिकारी ने कहा, प्रधानमंत्री एक घंटे से अधिक समय से देवघर हवाई अड्डे पर हैं। उनकी दिल्ली वापसी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी गोड्डा में फंस गए हैं, जहां उन्होंने एक चुनावी रैली को संबोधित किया था, क्योंकि इसके बाद उनका हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका।

हालांकि, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा गांधी को गलत तरीके से निशाना बनाया गया। राज्य मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने आरोप लगाया कि हमारे नेता राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को लगभग दो घंटे तक उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई, जिससे उनके जीवन को गंभीर खतरा पैदा हो गया। यह केंद्र के इशारे पर एक सुरक्षा चूक थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article