पीएम मोदी ने अमित शाह के नाम लिखा खत, आर्टिकल-370 और सीएए को लेकर की तारीफ, पुराने दिनों को किया याद

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 30, 2024, 04:31 PM IST

पत्र में पीएम मोदी ने अमित शाह को लिखा, 13 साल की उम्र में आपने आपातकाल के खिलाफ खड़े लोगों को सहयोग देते हुए अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। और क्य-क्या लिखा पढ़ें-

PM Modi Letter to Amit Shah: केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दो पन्ने की चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में उन्होंने जहां अमित शाह की तारीफ की और चुनाव में जीतने की शुभकामनाएं भी दी। वहीं, कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर भी प्रहार किया। अमित शाह गुजरात के गांधीनगर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी हैं। पढ़िए इस पत्र में मोदी ने क्या-क्या लिखा है।

Narendra Modi and Amit Shah

पीएम मोदी ने लिखी अमित शाह को चिट्ठी

पत्र में क्या-क्या लिखा

पत्र में पीएम मोदी ने अमित शाह को लिखा, 13 साल की उम्र में आपने आपातकाल के खिलाफ खड़े लोगों को सहयोग देते हुए अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की। 80 के दशक से जनकल्याण के विभिन्न कार्यों में आपने मेरे साथ काम किया, तभी से ही मैंने आपका समाज सेवा और भारत के उत्थान के प्रति अटूट समर्पण करीब से देखा है। पार्टी का अध्यक्ष रहते हुए आपने ऐतिहासिक सदस्यता अभियान चलाए, जिसके परिणामस्वरूप हमने भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने के अपने साझा सपने को साकार किया। भारत के गृह मंत्री रहते हुए अनुच्छेद-370 समाप्त करने से लेकर सीएए एवं भारतीय न्याय संहिता जैसे महत्वपूर्ण नीतियों को पारित करवाना और नए सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना- केंद्रीय मंत्री के रूप में आपने अनेक महत्वपूर्ण निर्णयों में अहम भूमिका निभाई है।

End of Feed