इलेक्शन

उदयपुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, 8 विधानसभाओं से जुटेंगे लोग, निशाने पर होगी गहलोत सरकार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 8, 2023, 04:38 PM IST

PM Modi Udaipur Rally : प्रधानमंत्री उदयपुर में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में आचार संहिता लगने के बाद उनकी यह पहली रैली है। पीएम की यह रैली नई बलिचा स्थित कृषि मंडी परिसर में होगी। समझा जा रहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में पीएम गहलोत सरकार को निशाने पर लेंगे।

Image

राजस्थान में चुनाव प्रचार में जुटे हैं भाजपा के दिग्गज नेता।

Photo : PTI

PM Modi Udaipur Rally : राजस्थान में विधानसभा का चुनाव-प्रचार जोर पकड़ चुका है। मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच होड़ मची है। दोनों दलों के दिग्गज नेता अपने चुनावी रैलियों में अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित दिग्गज नेता एवं केंद्रीय मंत्री मोर्चा संभाले हुए हैं। राजस्थान में विधानसभा की 200 सीटों पर मतदान 25 नवंबर को होगा और नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

आठ विधानसभाओं से जुटेंगे लोग

इसी क्रम में प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी रैली गुरुवार को उदयपुर में होने जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मेगा रैली में उदयपुर जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों से लोग जुटेंगे। पीएम की इस रैली को देखते हुए इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतेजाम किए गए हैं। सुरक्षा को देखते हुए जिले को नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है।

कृषि मंडी परिसर में होगी रैली

प्रधानमंत्री उदयपुर में शाम 4 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। राज्य में आचार संहिता लगने के बाद उनकी यह पहली रैली है। पीएम की यह रैली नई बलिचा स्थित कृषि मंडी परिसर में होगी। समझा जा रहा है कि इस रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। माना जा रहा है कि अपने संबोधन में पीएम गहलोत सरकार को निशाने पर लेंगे और अपनी सरकार की उपलब्धियों की बखान करेंगे। रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जनसभा स्थल का जायजा लेने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी उदयपुर आए। पीएम की इस सभा में 28 विधानसभा से कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे। मेवाड़ की इन 28 विधानसभा सीटों को सत्ता का गलियारा कहा जाता है। प्रदेश के सियासी गलियारों में ये बात कही जाती है कि, जो ये 28 सीटें जीता वो प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुआ।

भाजपा ने उदयपुर की सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारे

भगवा पार्टी ने उदयपुर जिले की सभी आठ सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें से पांच सीटें आरक्षित हैं। इसलिए पार्टी ने यहां पांच एसटी उमीदवारों, दो जनरल और एक ओबीसी नेता को अपना उमीदवार बनाया है। मवाली विधानसभा सीट पर भाजपा ने ब्राम्हण चेहरे पर भरोसा जताया है। उदयपुर शहर और मावली सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। कांग्रेस ने भी इन सभी आठ सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article