इलेक्शन

सोनीपत रैली में कांग्रेस पर खूब बरसे PM मोदी, बोले-कांग्रेस सत्ता में आई तो हरियाणा को बर्बाद कर देगी

PM Modi Sonipat rally : हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले आपस में लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई हरियाणा से लेकर कर्नाटक तक चल रही है। पीएम ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार अगर चुनकर आई तो वह राज्य को बर्बाद कर देगी

Image

सोनीपत में चुनावी रैली को संबोधित करते पीएम मोदी।

PM Modi Sonipat rally : हरियाणा के सोनीपत में बुधवार को चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पीएम ने कहा कि कांग्रेस वाले आपस में लड़ रहे हैं। इनकी लड़ाई हरियाणा से लेकर कर्नाटक तक चल रही है। पीएम ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार अगर चुनकर आई तो वह राज्य को बर्बाद कर देगी। कांग्रेस को कभी बेटियों की चिंता नहीं हुई। हरियाणा को पदकों की फैक्टरी बताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह राज्य देश के लिए पदकों का कारखाना है। ओलंपिक और पैरालंपिक में पदक जीतने में यहां के खिलाड़ियों की बहुत बड़ी भूमिका रहती है। भारत 2036 ओलंपिक का आयोजन अपने यहां कराने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है।

प्रत्येक जिले में खुलेगी स्पोर्ट्स की नर्सरी

पीएम ने कहा कि ओलंपिक के आयोजन से हरियाणा के खिलाड़ियों को बहुत लाभ होगा। गांवों के खिलाड़ियों को बहुत सारे अवसर मिलेंगे। भाजपा ने ही सोनीपत में देश का तीसरा सबसे बड़ा स्पोर्ट्स विश्वविद्यालय की शुरुआत की। हरियाणा के प्रत्येक जिले में हमने स्पोर्ट्स की नर्सरी खोलने का वादा किया है।

औद्योगिक शहर बनाएंगे-पीएम

अपनी अमेरिकी यात्रा का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि वह यूएस से लौटे हैं, वहां पर उनकी बड़ी कंपनियों के सीईओ से मुलाकात हुई। बीते 10 वर्षों में दुनिया का भरोसा भारत में बढ़ा है। ऐसे बहुत सारे हरियाणा के लोग जो अमेरिका में पले-बढ़े हैं उन्होंने उनका स्वागत किया। बड़ी कंपनियां आज भारत में निवेश करना चाहती हैं। ये कंपनियां जब भारत में निवेश करेंगी तो किसानों और हरियाणा के युवाओं को लाभ मिलेगा। भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने के लिए औद्योगिक शहर बनाने का वादा किया है।
Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article