Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे नेताओं के अपने विरोधियों पर हमले तेज होते जा रहे हैं। राज्य में मु्ख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच है। चुनाव प्रचार में भाजपा की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभाल रखा है। अपनी रैलियों में वह कांग्रेस पर जमकर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को वह पाली में थे। पाली रैली में उन्होंने कांग्रेस और राज्य की गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य की गहलोत सरकार ने महिलाओं के खिलाफ अपराध में राजस्थान को देश का नंबर वन राज्य बना दिया।
इलेक्शन
पाली में कांग्रेस पर PM मोदी का तीखा हमला, बोले-महिला अपराध में राजस्थान को नंबर 1 प्रदेश बना दिया
- Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Nov 20, 2023, 01:31 PM IST
