विपक्ष पर बरसे PM मोदी, बोले- INDI गठबंधन का लक्ष्य 'कमीशन' कमाना; जबकि 'मिशन' पर है NDA

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 6, 2024, 03:01 PM IST

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने यूपी के सहारनपुर से विपक्षी दलों के गठबंधन को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन का लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन' कमाना है, जबकि NDA एक ‘मिशन' पर है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सपा पर भी कटाक्ष किया।

PM Modi Slams INDI Alliance: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘INDIA’ पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि उनका लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) एक ‘मिशन’ पर है। पीएम मोदी ने सहारनपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है।

PM Modi Slams INDI Alliance

यूपी के सहारनपुर में मोदी ने विपक्ष को सुनाई खरी-खोटी।

'एक मिशन पर है NDA और मोदी सरकार'

पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस का ध्यान अपने शासन के दौरान ‘कमीशन’ कमाने पर था। ‘इंडिया’ गठबंधन का भी लक्ष्य सत्ता में आने के बाद ‘कमीशन’ कमाना है, लेकिन राजग और मोदी सरकार एक ‘मिशन’ पर है।' मोदी ने कहा, 'विपक्ष सिर्फ भाजपा को 370 से अधिक सीट जीतने से रोकने के लिए लड़ रहा है।

End of Feed