इलेक्शन

'गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ', PM मोदी ने कांग्रेस पर लगाए ये 6 गंभीर आरोप

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2023, 01:43 PM IST

PM Modi in MP Chunav: मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।

Image

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाया घोटालों से जुड़ा गंभीर आरोप।

Photo : Twitter

Madhya Pradesh Assembly Election 2023: पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव को लेकर तापमान सबसे उच्च स्तर पर है। इस बीच मध्य प्रदेश के सिवनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने 2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। पीएम ने आगे कहा कि मैं गरीब के दर्द को महसूस करता हूं...।

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर लगाए 6 आरोप

  1. प्रधानमंत्री ने कहा कि '2014 से पहले कांग्रेस का एक-एक घोटाला लाखों-करोड़ों का हुआ करता था, अब भाजपा सरकार में घोटाले नहीं होते। गरीब के हक का पैसा जो हमने बचाया है, वो अब गरीब के राशन पर खर्च हो रहा है। घोटालेबाज कांग्रेस सरकार और भाजपा सरकार में यही सबसे बड़ा अंतर है।'
  2. पीएम मोदी ने बोला कि 'कांग्रेस के लिए अपने एक परिवार से बड़ा कोई और नहीं है। जहां कांग्रेस सरकार में रहती है, वहां सरकारी योजनाएं, रास्ते, गलियां... सब कुछ उसी परिवार के नाम कर देती है। एमपी के घोषणापत्र में भी सिर्फ वही एक परिवार दिखता है।'
  3. उन्होंने कहा कि 'मध्य प्रदेश में कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ रही है। उसे मालूम है कि यहां चुनाव जीतना नहीं है, वह तो चुनाव लड़ने का ढोंग कर रही है। वह तो इसलिए चुनाव लड़ रहे हैं कि किसका बेटा कांग्रेस का मुखिया बनेगा।'
  4. प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि 'कांग्रेस का ना तो अपना कोई भविष्य है और ना ही उसके पास एमपी के युवाओं के भविष्य के लिए कोई रोडमैप है। कांग्रेस के नेता आज भी दादा-दादी, नाना-नानी ने क्या किया, इस पर वोट मांगते हैं।'
  5. पीएम मोदी ने बोला कि 'कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। कांग्रेस का नारा रहा है- गरीब की जेब साफ, काम हाफ से भी हाफ यानि कांग्रेस विकास का काम नहीं करती, लेकिन गरीब की जेब जरूर साफ कर देती है।'
  6. कांग्रेस वाले कर्ज़माफी की झूठी घोषणाएं करते हैं। 5 साल पहले भी इनके नेता कहते थे 10 दिन में कर्ज माफ करेंगे। 10 दिन तो छोड़िए, डेढ़ साल का समय इनको मिला, लेकिन ये किसान का कर्ज नहीं माफ कर पाए।

'महाकौशल ने तय कर दी भाजपा की महाविजय'

पीएम मोदी ने दावा किया कि 'महाकौशल ने भाजपा को बार-बार आशीर्वाद दिए हैं। इस बार भी महाकौशल ने भाजपा की महाविजय तय कर दी है। ये नजारा, ये जनता-जर्नादन की गारंटी है, भाजपा को जिताने की। ये विजय की गारंटी है, जनता जनार्दन के आशीर्वाद से निकली हुई गारंटी है।' उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश एक स्वर से कह रहा है, "भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो विकास है, भाजपा है तो बेहतर भविष्य है।" मध्य प्रदेश से एक ही आवाज सुनाई दे रही है, "एमपी के मन में बसे मोदी, मोदी के मन में बसे एमपी।" इसलिए फिर एक बाद भाजपा सरकार।

गरीबी को लेकर प्रधानमंत्री ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 'मैं गरीबी से निकला हूं, गरीबी क्या होती है ये मुझे किताबों में नहीं पढ़ना पड़ता है। इसलिए आपके बेटे ने, आपके भाई ने एक बहुत बड़ा निर्णय मन में पक्का कर लिया है कि दिसंबर में जब 'प्रधानमंत्री अन्न योजना' पूरी होगी तब आने वाले 5 वर्षों के लिए मुफ्त राशन की गारंटी देंगे हम। ये भाजपा है, जिसके लिए हर गरीब, पिछड़ा, दलित, आदिवासी... भाजपा परिवार का सदस्य है। मेरा परिवारजन है। जिन्होंने राजकुमार राम को, परमात्मा राम बना दिया, हम तो उन आदिवासियों के पुजारी हैं, भक्त हैं।'

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article