Chhattisgarh Chunav News: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी उठापटक का दौर जारी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ मुंगेली में भाजपा की रैली में दावा किया कि खुद सीएम भूपेश बघेल खुद अपनी सीट हारने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। राज्य में भाजपा सत्ता में आई तो भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीएम मोदी ने मुंगेली में बोला कि मीडियाकर्मी मुझे बता रहे हैं कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा सीट हार रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी के संबोधन की 11 बड़ी बातें
1). मुंगेली में विजय संकल्प महारैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ''वोट बैंक और तुष्टिकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है. कांग्रेस ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों की आस्था का भी सम्मान नहीं किया...आजादी के इतने दशकों के बाद अगर कोई "आज देश गरीब है, तो दोषी कांग्रेस है। 'गरीबी हटाओ' नारे के दशकों बाद भी देश के दलित, ओबीसी और आदिवासी गरीब हैं, तो दोषी कांग्रेस है..."
2). पीएम मोदी ने बोला कि प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के मुंगेली में विजय संकल्प महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि "आपका सपना ही 'मोदी का संकल्प' है।" उन्होंने बताया कि आज जब मैं मुंगेली आया हूं, महामाया माई की इस धरती पर आया हूं, तो पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन की समाप्ति का जयघोष हो रहा है। ये जयघोष है। पहला चरण - कांग्रेस पस्त, दूसरा चरण - कांग्रेस अस्त। प्रथम चरण के मतदान से ये स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ से जा रही है।
3). नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि प्रथम चरण में भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने के लिए मैं छत्तीसगढ़ की जनता को हृदय से धन्यवाद देता हूं। आज मैं विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की महिलाओं और युवाओं का आभार व्यक्त करना चाहता हूं। मैं उनके मजबूत फैसले को, भाजपा के प्रति उनके विश्वास और लगाव को आदरपूर्वक नमन करता हूं।
4). प्रधानमंत्री मोदी ने बोला कि आप जो इस धूप में तप कर रहे हैं। मैं आपकी ये तपस्या बेकार नहीं जाने दूंगा। आपके इस तप के बदले विकास करके आपको लौटाऊंगा। ये मेरी गारंटी है। हर तरफ एक ही गूंज है - 3 दिसंबर को भाजपा आवत है। भाजपा के आने का मतलब है... छत्तीसगढ़ का तेज विकास होगा। नौजवानों के सपने पूरे होंगे। यहां की महतारी-बहनों का जीवन और आसान होगा। भ्रष्टाचार पर लगाम, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई।
5). अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए उन्होंने कांग्रेस पर लूट का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा का ट्रैक रिकॉर्ड और गारंटी दोनों यही है कि भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही संवारेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के जाने का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। कांग्रेस के जिन नेताओं ने आपको 5 साल लूटा है, उनकी विदाई का समय आ गया है।
6). कांग्रेस पर प्रहार करते हुए पीएम मोदी बोले कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी, गरीब, पिछड़े सभी कांग्रेस की विदाई के लिए आतुर हैं। यहां की महिलाओं ने ठान लिया है कि उन्हें कांग्रेस नहीं चाहिए। कांग्रेस भी ये समझ गई है कि - चला-चली की बेला है, अब कांग्रेस सरकार कुछ दिन का ही खेला है। कल आपने दीपावली मनाई है। लेकिन आने वाली देव दीपावली छत्तीसगढ़ के लिए एक नया आनंद और उत्साह लेकर आएगी। जिस कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को लूटा है, वो देव दीपावली पर कहीं नजर नहीं आएगी।
7). उन्होंने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी थी, तब मुख्यमंत्री के पद के लिए ढ़ाई-ढ़ाई साल का एग्रीमेंट हुआ था। लेकिन पहले ढ़ाई साल में ही मुख्यमंत्री जी ने इतना लूटा, इतना भ्रष्टाचार किया कि लूट के पैसों का अंबार जमा कर लिया। जब ढ़ाई साल पूरा होने को आए, तो तिजोरी दिल्ली वालों के लिए खोल दी। दिल्ली के हर नेता को खरीद लिया और एग्रीमेंट धरा का धरा रह गया।
8). पीएम मोदी ने बोला कि जिस कांग्रेस को गणित सिखाने का इतना शौक है, उनसे मेरे कुछ सवाल हैं... कांग्रेस के इन गणितबाजों को बताना होगा कि मुख्यमंत्री को महादेव सट्टेबाजी घोटाले में से कितना पैसा मिला? कांग्रेस के बाकी नेताओं के हिस्से में कितना माल आया? दिल्ली दरबार तक इसमें से कितना पैसा पहुंचा? कांग्रेस के गणितबाजों से सवाल PSC घोटाले को लेकर छत्तीसगढ़ के युवाओं का भी है... जिन हजारों युवाओं ने दिन-रात पढ़ाई करके, परीक्षा पास की थी, उनको किस फॉर्मूले से बाहर निकाला गया? कांग्रेस नेताओं के बच्चों को गणित के किस फॉर्मूले से भर्ती किया गया?
9). प्रधानमंत्री ने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार होती है और राज्य में भी भाजपा की सरकार होती है, तो डबल इंजन की ताकत लग जाती है। डबल इंजन की सरकार तेजी से विकास करती है। छत्तीसगढ़ भाजपा ने आपसे जो वादे किए हैं, जो गारंटियां दीं, वो सरकार जल्द से जल्द पूरा करके दिखाएगी। ये मोदी की गारंटी है और मोदी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरा होने की गारंटी।
10). उन्होंने बोले कि मोदी आपको हर संकट से बाहर निकालना चाहता है। इसलिए कांग्रेस मोदी से भी नफरत करती है। कांग्रेस की ये नफरत इतनी बढ़ चुकी है कि वो मोदी की जाति से भी नफरत करने लगी है। बीते अनेक महीनों से कांग्रेस मोदी के बहाने पूरे OBC समाज को गाली दे रही है। गाली तो गाली, डंके की चोट पर कांग्रेस OBC समाज से माफी मांगने से भी इंकार कर रही है। वोटबैंक और तुष्टिकरण के लालच में कांग्रेस कुछ भी कर सकती है। कांग्रेस ने दलित, OBC और आदिवासी की आस्था तक का सम्मान नहीं किया। आजादी के इतने दशकों के बाद आज देश में कोई भी गरीब है, तो उसकी गुनहगार सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस है। 'गरीबी हटाओ' नारे के दशकों बाद भी देश के दलित, OBC और आदिवासी गरीब रहे हैं, तो इसकी गुनहगार कांग्रेस ही है।
11). पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के मुंगेली में विजय संकल्प महारैली के दौरान कहा कि 'भाजपा ने यहां धान किसानों से 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का धान खरीदा है। अब छत्तीसगढ़ भाजपा ने किसानों को ज्यादा खरीद, ज्यादा दाम और साथ ही बोनस की गारंटी दी है। ये गारंटी पूरी होगी, क्योंकि ये मोदी की गारंटी है।'
