Modi in Tamil Nadu: द्रमुक पर बरसे पीएम मोदी, बोले- भ्रष्टाचार पर इनका पहला कॉपीराइट; लूट रहा पूरा परिवार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 10, 2024, 02:06 PM IST

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके और सीएम स्टालिन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का, पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है। उन्होंने कहा, ‘मैंने द्रमुक की दशकों पुरानी खतरनाक राजनीति को उजागर करने का फैसला किया है।’

PM Modi Slams DMK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का है और मुख्यमंत्री एम के स्टालिन का पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है। मोदी ने तमिलनाडु के वेल्लोर में एक रैली के दौरान आरोप लगाया कि द्रमुक एक पारिवारिक कंपनी है, जो अपनी पुरानी मानसिकता से राज्य के युवाओं के विकास में बाधा डाल रही है।

PM Modi in Tamil Nadu

तमिलनाडु में विपक्षी दलों को पीएम मोदी ने सुनाई जमकर खरी-खोटी।

'द्रमुक का पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा '

उन्होंने कहा कि द्रमुक लोगों को भाषा, क्षेत्र, आस्था के आधार पर बांटती है और उसे पता है कि जिस दिन लोग इस बात को समझ जाएंगे, उसे एक भी वोट नहीं मिलेगा। मोदी ने कहा, ‘मैंने द्रमुक की दशकों पुरानी खतरनाक राजनीति को उजागर करने का फैसला किया है।’ उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर पहला कॉपीराइट द्रमुक का है और पूरा परिवार तमिलनाडु को लूट रहा है।

End of Feed