इलेक्शन

Rajasthan Election:राजस्थान में पीएम मोदी का तंज- कांग्रेस के राज में बढ़े आतंकी, दबंग और दंगाई के हौसले

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2023, 07:40 PM IST

PM Modi Rajasthan Rally: बुधवार को राजस्थान के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। बाड़मेर के बायतू में आयोजित विशाल चुनावी जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस की गहलोत सरकार पर जमकर हमला बोला।

Image

पीएम मोदी का तंज- कांग्रेस के राज में बढ़े आतंकी, दबंग और दंगाई के हौसले

PM Modi Election Rally: पीएम मोदी ने मंच से राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर गहलोत को निशाना बनाया तो आतंकी, दबंग और दंगाई के हौसले बढ़ाने के लिए कांग्रेस की सरकार को दोषी ठहराया है। पीएम मोदी ने बायतू की सभा में कहा कि कि राजस्थान के हर मतदाता को याद रखना है और कांग्रेस को हटाने का जो लक्ष्य है, उससे चूकना नहीं है। ये चुनाव राजस्थान में कानून व्यवस्था की वापसी के लिए है, भाजपा सरकार की वापसी के लिए है।

पीएम ने कहा- आप सोचिए, जहां-जहां कांग्रेस आती है, वहां आतंकी, दबंग और दंगाई के हौसले क्यों बढ़ते हैं? इसका जवाब है- कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति। कांग्रेस राजस्थान को उस दिशा में ले जा रही है. जहां राजस्थान की संस्कृति और परंपरा खतरे में पड़ जाएगी।

दंगे और पत्थरबाजी की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में हुए सांप्रदायिक दंगों की बात मंच से उठाई। उन्होंने कहा कि राजस्थान की संस्कृति की रक्षा के लिए प्रदेश में भाजपा जरूरी है। बीते 5 वर्षों में राजस्थान में आप लोग कोई भी तीज त्योहार शांति से नहीं मना पाए हैं। कभी दंगे, कभी पत्थरबाजी, कभी कर्फ्यू... कांग्रेस की पिछले पांच सालों की यही तस्वीर रही है। इसलिए कांग्रेस को यहां से हटाना बहुत जरूरी है ।

पीएम ने उठाया महिला सुरक्षा का मामला

डालीबाई की इस पावन धरा पर माताओं-बहनों के मान सम्मान के लिए जान की बाजी लगा दी जाती है। ऐसे राजस्थान को कांग्रेस ने महिलाओं के प्रति अत्याचार में सबसे आगे ला दिया है। हमारी माताओं-बहनों का घर से निकलना भी मुश्किल है, मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों के रिश्तेदारों पर आरोप लगते हैं। कांग्रेस विधायक महिलाओं के खिलाफ खुलकर बयान बाजी करते हैं। जब मुख्यमंत्री ऐसे हों, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों को फर्जी बता दे, तो अत्याचारियों के हौसले बुलंद ही हो जाते हैं।

बायतू में क्यों रखी गई सभा

पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस सभा से पश्चिमी राजस्थान की 10 सीटों के मतदाताओं से संवाद किया। बीजेपी ने पाकिस्तान की सीमा से सटे बाड़मेर और जैसलमेर जिले में अपने प्रचार को धार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा बायतु में रखवाई। 2018 के चुनाव की बात करें तो बाड़मेर और बालोतरा की सात सीटों में बीजेपी महज एक सीट सिवाना पर ही जीत हासिल कर पाई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article