पीएम मोदी ने फिर बोला कांग्रेस पर 'संपत्ति बंटवारे' को लेकर हमला, लेकिन इस बार मुस्लिमों का जिक्र नहीं

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 23, 2024, 02:51 PM IST

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए दावा किया, कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वे जांच करवाएंगे कि कौन कितना कमाता है और उनके पास कितनी संपत्ति है।

PM Modi Attacks Congress: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को संपत्ति बंटावरे के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ अपने आरोपों को दोहराया। उन्होंने कांग्रेस पर अपने फायदे के लिए आम नागरिकों की संपत्ति जब्त करने के इरादे रखने का आरोप लगाया। हालांकि, रविवार को राजस्थान में अपने भाषण के उलट प्रधानमंत्री ने यह नहीं कहा कि धन के बंटवारे से मुसलमानों को फायदा होगा। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वह लोगों को कांग्रेस और विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गुट के इरादों के बारे में 'सतर्क' करना चाहते है।

Modi rally

पीएम ने फिर बोला कांग्रेस पर हमला

राहुल गांधी के बयान को लेकर बोला हमला

प्रधानमंत्री ने राहुल गांधी का जिक्र करते हुए दावा किया, कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वे जांच करवाएंगे कि कौन कितना कमाता है और उनके पास कितनी संपत्ति है। सरकार संपत्ति पर कब्जा कर लेगी और उसका दोबारा बंटवारा करेगी। यही है उनका चुनाव घोषणापत्र कह रहा है। जरा सोचिए, हमारी माताओं और बेटियों के पास सोना है। यह स्त्रीधन है। इसे पवित्र माना जाता है, यहां तक कि कानून भी इसकी रक्षा करता है। लेकिन अब उनकी नजर कानून में बदलाव और हमारी माताओं और बहनों की संपत्ति छीनने पर है। पीएम मोदी के इस बयान पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया।

End of Feed