इलेक्शन

PM Modi in Bihar: मंच पर एक साथ होंगे PM और नीतीश कुमार, बेगूसराय-औरंगाबाद से भरेंगे हुंकार, देंगे योजनाओं की सौगात

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 09:05 AM IST

PM Modi Bihar Rally, Visit: पीएम बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कर देगी। मंच पर पीएम और नीतीश के साए एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे।

Modi Aurangabad, Begusarai Bihar Rally: लोकसभा चुनाव में भाजपा और एनडीए के लिए 370 और 400 सीट पार करने के अपने मिशन को अंजाम देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी तरह से एक्शन से मोड में हैं। वह राज्यों का लगातार दौरा कर रहे हैं। शनिवार को वह बंगाल से बिहार से पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा करेंगे। करीब 20 महीने के बाद मंच पर दोनों नेता एक साथ नजर आएंगे। मंच पर दोनों नेताओं की मौजूदगी बिहार और देश की राजनीति को एक खास संदेश देगी। अपने इस बिहार दौरे के दौरान प्रधानमंत्री राज्य को हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

Modi Bihar Rally: मंच पर साथ नजर आएंगे मोदी, नीतीश

पीएम बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही भाजपा बिहार में लोकसभा चुनाव का शंखनाद भी कर देगी। मंच पर पीएम और नीतीश के साए एनडीए के सहयोगी जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे। औरंगाबाद में प्रधानमंत्री 21,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

Modi Bihar Rally: बेगूसराय में परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री शाम पांच बजे के करीब पीएम बेगूसराय पहुंचेंगे। यहां वह सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यहां से वह देश भर में 1.48 लाख करोड़ रुपए की कई तेल और गैस क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं की सौगात देंगे। बिहार में 13, 400 करोड़ रुपए से ज्यादा के विकास परियोजनाओं का पीएम उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करने वाले हैं। खास बात यह है कि पीएम पांच दिनों के भीतर दूसरी बार बिहार के दौरे पर होंगे। वह छह मार्च को बेतिया आएंगे। इस यात्रा के दौरान भी पीएम कई परियोजनाओं की सौगात लोगों को देंगे।

PM Modi Bihar Rally: पीएम ने नीतीश को दी जन्मदिन की बधाई

गत शुक्रवार को नीतीश कुमार का जन्मदिन था। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने नीतीश को उनके 73वें जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, 'बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। लोगों की सेवा के लिए उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' जद (यू) प्रमुख नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से हाथ मिलाते हुए 28 जनवरी को बिहार में सरकार बनाई थी। बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने नीतीश कुमार से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article