आज शहजादे के फिलॉसफर ने इतनी बड़ी गाली दी है, जिसने मुझमें गुस्सा भर दिया है...सैम पित्रोदा पर बरसे मोदी

दरअसल, 'विरासत कर' वाला बयान देकर एक तरफ इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पार्टी के खिलाफ भाजपा को एक सियासी हथियार पहले ही दे दिया था। अब पित्रोदा ने नस्लीय टिप्पणी कर एक नए सियासी बहस को जन्म दे दिया है।

PM Modi Attacks Sam Pitroda: भारत के विविधतापूर्ण संस्कृति पर अपने विचार रख रहे इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा अपने विवादित बयान को लेकर फिर घिर गए हैं। उनके बयान को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने गहरी नाराजगी जताई है। इसे लेकर उन्होंने पित्रोदा के साथ-साथ राहुल गांधी को भी घेरा। पीएम मोदी ने तेलंगाना के वारंगल में एक चुनावी रैली में पित्रोदा और कांग्रेस को जमकर निशाने पर लिया।

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी का सैम पित्रोदा पर हमला

पीएम मोदी ने क्या-क्या कहा

जब मुझे गालियां दी जाती हैं तो मैं इसे बर्दाश्त कर सकता हूं, लेकिन जब मेरे लोगों को गालियां गी जाती हैं तो नहीं। क्या हम त्वचा के रंग के आधार पर किसी व्यक्ति की योग्यता तय कर सकते हैं? किसने शहजादे को मेरे लोगों को इस तरह तुच्छ दृष्टि से देखने की अनुमति दी? हम इस जातिवादी मानसिकता को स्वीकार नहीं करेंगे।

End of Feed