PM मोदी ने गुजरात में 25 नई ई-बसों को दिखाई हरी झंडी, बोले- पर्यटकों को आरामदायक सुविधाएं होंगी उपलब्ध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि एकता नगर केवल पर्यटन का केंद्र ही नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण एवं टिकाऊ विकास का जीवंत उदाहरण है।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 30 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 25 नई ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही, एकता नगर में अब कुल 55 ई-बसें पर्यटकों को मुफ्त यात्रा सेवाएं प्रदान करेंगी। प्रधानमंत्री ने हरित परिवहन एवं टिकाऊ पर्यटन की दिशा में एकता नगर को देश की आदर्श ई-सिटी के रूप में विकसित करने का विजन प्रस्तुत किया।

PM Modi Gujarat

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ई-बसों के लोकार्पण अवसर पर प्रधानमंत्री ने हरी झंडी लहराकर नई ई-बसों को एकता नगर की सड़कों पर दौड़ने की स्वीकृति दी। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पर्यटकों ने हर्ष एवं तालियों की गड़गड़ाहट के साथ प्रधानमंत्री की हरित पहल का स्वागत किया।

End of Feed