Bengal Chunav 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राज्य में राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरम हो चुका है। सभी दल अपनी-अपनी ताकत झोंक रहे हैं और चुनावी रैलियों के जरिए जनता को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार, 11 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi bengal rally) ने राज्य के कई अहम इलाकों में जनसभाएं कर चुनावी अभियान को तेज करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व बर्धमान जिले के कटवा से की। इसके बाद वे मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और फिर दक्षिण दिनाजपुर के कुशमंडी पहुंचेंगे। इन रैलियों के जरिए उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों के लोगों से सीधे संवाद किया और भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।
हर भ्रष्ट नेता, गुंडे और सिंडिकेट का सच आएगा सामने- पीएम मोदी
पूर्व बर्धमान की जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर एक श्वेत पत्र जारी करेगी। उन्होंने कहा कि इससे टीएमसी से जुड़े हर भ्रष्ट नेता, गुंडे और सिंडिकेट का सच सामने आएगा और उन्हें कानून के तहत जवाबदेह बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राजनीतिक हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में एक जांच आयोग गठित करने की भी बात कही।
भ्रष्टाचार करने वालों का पूरा हिसाब होगा- प्रधानमंत्री
अपने भाषण में पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि इस बार बंगाल में बदलाव तय है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों का पूरा हिसाब होगा और राज्य में विकास की नई शुरुआत होगी। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं ने बड़ी संख्या में मतदान किया है, जो बदलाव का संकेत है। उनके अनुसार जहां अधिक मतदान होता है, वहां प्रचंड बहुमत मिलता है। प्रधानमंत्री ने जनता से वादा किया कि भाजपा बंगाल के डर के माहौल को खत्म कर विश्वास का माहौल बनाएगी और राज्य को विकास की दिशा में आगे ले जाएगी।
