इलेक्शन

दिग्गी-कमलनाथ पर PM का तीखा हमला, बोले-‘वे अपने बेटों को ‘सेट’ करने के लिए MP ‘अपसेट’ कर रहे हैं’

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 9, 2023, 02:33 PM IST

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनाव-प्रचार अपनी रंगत में पहुंच चुका है। राजनीतिक दल अपने विरोधिमयों पर जमकर हमले कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं।

Image

सतना रैली में पीएम मोदी।

Photo : ANI

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश में चुनाव-प्रचार अपनी रंगत में पहुंच चुका है। राजनीतिक दल अपने विरोधिमयों पर जमकर हमले कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां हो रही हैं। इसी क्रम में गुरुवार को पीएम मोदी की सतना में जनसभा हुई। इस रैली में पीएम ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि 'राज्य की सत्ता में कांग्रेस जब-जब आई, तब-तब वह तबाही लेकर आई।'प्रधानमंत्री ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि ‘ये दोनों नेता अपने बेटों को ‘सेट’ करने के लिए MP ‘अपसेट’ कर रहे हैं।’

30,000 पंचायत भवन भी बनवाए

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा, ''हमने नया संसद भवन बनवाया है तो 30,000 पंचायत भवन भी बनवाए हैं। मुझे खुशी है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार के कारण मध्य प्रदेश उन राज्यों में से एक है जहां लाखों गरीबों के लिए घर बनाए गए।" उन्होंने कहा कि सतना में भी गरीबों को 1.32 लाख आवास मिले हैं। मोदी ने कहा कि उन्होंने गरीबों के लिए कोविड-19 संकट के दौरान शुरू की गई मुफ्त राशन योजना को दिसंबर के बाद अगले पांच साल तक बढ़ाने का संकल्प लिया है।

एमपी को ‘अपसेट’ कर रहे हैं’

मप्र कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह का संदर्भ देते हुए, कमलनाथ की कथित टिप्पणी "कपड़े फाड़ो" को लेकर मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो नेता एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने में व्यस्त हैं। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दोनों नेता अपने समर्थकों से एक-दूसरे के 'कपड़े फाड़ने' के लिए कह रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि वे (कमलनाथ और दिग्विजय सिंह) इस जुगत में हैं कि तीन दिसंबर (मतगणना वाले दिन) को हार मिलने के बाद किसका बेटा मप्र कांग्रेस की कमान संभालेगा। ‘वे अपने बेटों को ‘सेट’ करने के लिए मध्य प्रदेश को ‘अपसेट’ कर रहे हैं।’

संगीत समूह की प्रशंसा की

अपने संबोधन से पहले मोदी ने, सतना के भजन बजाने वाले एक संगीत समूह की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘यह संगीत की धुनों की ताकत है जो बंदूक की नलियों से बने वाद्य यंत्र से निकल रही है।’ उन्होंने कहा कि जब दुनिया संकट से घिरी हुई है, चारों ओर बम और बंदूकों की आवाजें सुनाई दे रही हैं तब भारत जैसे देश आज दुनिया में अपने विचार का प्रभाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article