Bihar Election Result 2025 Live: बिहार में नहीं चला PK का जादू! अपनी पार्टी जन सुराज को एक भी सीट नहीं दिला पाए प्रशांत किशोर

Bihar Election Result 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार 14 नवबंर को मतगणना हुई और NDA को प्रचंड बहुमत के साथ 202 सीटें मिलीं। लेकिन सबसे चौंकाने वाले परिणाम प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के लिए रहा। ऐसा लगता है पीके का जादू खत्म हो गया है, वह अपनी पार्टी को एक भी सीट पर जीत नहीं दिला पाए।

Bihar Election Result 2025 Live: दो चरणों में हुए बिहार विधानसभा चुनाव के बाद शुक्रवार 14 नवंबर को मतगणना हुई। बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ और सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। बिहार में भाजपा और JDU के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला, जबकि महागठबंधन काफी पीछे छूट गया। NDA को 202 और महागठबंधन को 35 सीटों पर जीत मिली। सबसे चौंकाने वाला रिजल्ट जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर के लिए रहा। क्योंकि वह अपनी पार्टी एक भी सीट पर जीत नहीं दिला पाए।

Bihar Election PM Magic.

बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर का जादू नहीं चला

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले प्रशांत किशोर ने पूरे बिहार की यात्रा की। उन्होंने जगह-जगह जाकर राजनीतिक रैलियां कीं। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके NDA गठबंधन के खिलाफ आवाज उठाई बल्कि तेजस्वी यादव और महागठबंधन पर भी खूब हमले बोले। उनकी जनसभाओं में जुटने वाली भीड़ को देखकर लग रहा था कि इस बार वह बिहार में NDA और महागठबंधन के बाद तीसरा विकल्प बनकर उभर सकते हैं। लेकिन मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही जन सुराज पार्टी को कोई खास बढ़त नहीं दिख रही थी और अंतत: पार्टी को किसी सीट पर जीत नहीं मिली। इस तरह से कहा जा सकता है कि पीके का जादू बिहार में नहीं चला।

End of Feed