Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने जारी किए 65 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम, देखें लिस्ट

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी ने 65 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है, जिसमें 20 सुरक्षित और 46 सामान्य सीटें शामिल हैं। इस सूची में अति पिछड़ा वर्ग से 14 उम्मीदवारों को नामित किया गया है। पार्टी की राजनीतिक रणनीति में भागलपुर और सुगौली जैसे क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया है।

Jan Suraaj Party Candidate List 2025: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने 65 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में 20 सुरक्षित सीटें (19 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति) तथा 46 सामान्य सीटें शामिल हैं। आबादी के अनुपात के आधार पर सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने के वादे को ध्यान में रखते हुए, इस चरण में अति पिछड़ा वर्ग से 14 उम्मीदवार (10 हिंदू और 4 मुस्लिम) घोषित किए गए हैं।

Prashant Kishor (FIle Photo: PTI)

प्रशांत किशोर (फाइल फोटो: PTI)

जन सुराज पार्टी के उम्मीदवारों की सूची

क्रम सं. जिला विधानसभा संख्या विधानसभा नाम उम्मीदवार का नाम
1पश्चिम चंपारण6नौतनसंतोष चौधरी
2पूर्वी चंपारण10रक्सौलकपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेल
3पूर्वी चंपारण12नरकटियालाल बाबू यादव
4पूर्वी चंपारण15केसरियानाज़ अहमद खान उर्फ पप्पू खान
5पूर्वी चंपारण16कल्याणपुरडॉ. मनतोष साहनी
6पूर्वी चंपारण20चिरैयासंजय सिंह
7शिवहर22शिवहरनीरज सिंह
8सीतामढ़ी23रीगाकृष्ण मोहन
9सीतामढ़ी24बथनाहा (SC)डॉ. नवल किशोर चौधरी
10सीतामढ़ी27बाजपट्टीआजम हुसैन अनवर
11सीतामढ़ी28सीतामढ़ीजियाउद्दीन खान
12मधुबनी31हरलाखीरत्नेश्वर ठाकुर
13मधुबनी37राजनगर (SC)डॉ. सुरेन्द्र कुमार दास
14मधुबनी38झंझारपुरकेशव भंडारी
15सुपौल42पिपराइन्द्रदेव साह
16सुपौल44त्रिवेणीगंज (SC)प्रदीप राम
17अररिया46नरपतगंजजनार्दन यादव
18किशनगंज53ठाकुरगंजमो. एकरामुल हक
19पूर्णिया58कसबाइत्तेफाक आलम उर्फ मुन्ना
20पूर्णिया59बनमनखी (SC)मनोज कुमार ऋषि
21पूर्णिया60रूपौलीअमोद कुमार
22कटिहार63कटिहारडॉ. गाज़ी शरीक
23कटिहार64कदवामो. शहरयार
24कटिहार65बलरामपुरअशब आलम
25कटिहार67मनीहारी (ST)बबलू सोरेन
26कटिहार69कोरहा (SC)निर्मल कुमार राज
27मधेपुरा72सिंघेश्वर (SC)प्रमोद कुमार राम
28मधेपुरा73मधेपुराशशि कुमार यादव
29सहरसा74सोनबरसा (SC)सत्येन्द्र हाजरा
30दरभंगा78कुशेश्वर स्थान (SC)शत्रुधन पासवान
31दरभंगा79गौरा बौरामडॉ. इफ्तिखार आलम
32दरभंगा85बहादुरपुरआमिर हायदर
33सीवान110बरहरियाडॉ. शाहनवाज़
34सीवान111गोरेयाकोठीएजाज़ अहमद सिद्दीकी
35सारण116तरैयासत्येन्द्र कुमार साहनी
36वैशाली127राजापाकर (SC)मुकेश कुमार राम
37वैशाली129महनारडॉ. राजेश चौरसिया
38वैशाली130पातेपुर (SC)दशाई चौधरी
39समस्तीपुर132वारिसनगरसत्य नारायण उर्फ प्रदीप साहनी
40समस्तीपुर134उजियारपुरदुर्गा प्रसाद सिंह
41समस्तीपुर139रोसेरा (SC)रोहित पासवान
42समस्तीपुर140हसनपुरइंदु गुप्ता
43बेगूसराय141चेरिया बरियारपुरडॉ. मृत्युंजय
44बेगूसराय147बखरी (SC)डॉ. संजय कुमार पासवान
45खगड़िया148अलौली (SC)अभिशंक कुमार
46भागलपुर155कहलgaonमंजर आलम
47भागलपुर156भागलपुरअभय कांत झा
48मुंगेर164तारापुरडॉ. संतोष सिंह
49मुंगेर166जमालपुरलल्लन जी यादव
50लखीसराय167सूर्यगढ़ाअमित सागर
51नालंदा174इसलामपुरतनुजा कुमारी
52नालंदा177हरनौतकमलेश पासवान
53पटना - बाढ़180बख्तियारपुरबाल्मीकि सिंह
54पटना - ग्रामीण188फुलवारी (SC)प्रो. शशिकांत प्रसाद
55पटना - ग्रामीण189मसौढ़ी (SC)राजेश्वर मांझी
56भोजपुर192संदेशराजीव रंजन सिंह
57बक्सर200बक्सरतथागत हर्ष वर्धन
58बक्सर201डुमरांवशिवांग विजय सिंह
59बक्सर202राजपुर (SC)धनंजय पासवान
60कैमूर (भभुआ)206चैनपुरहेमंत चौबे
61रोहतास211नोखाडीएसपी-नस्रुल्लाह खान
62औरंगाबाद222कुटुंबा (SC)श्याम बली राम उर्फ महाबली पासवान
63गया228बराचट्टी (SC)इं. हेमंत पासवान
64गया231टिकारीडॉ. शशि यादव
65गया234वजीरगंजसंतोष कुमार

लिस्ट में प्रशांत किशोर का नाम नहीं

इस बार बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी मैदान में प्रशांत किशोर की एंट्री ने पूरी राजनीति को गरमा दिया है। पहली सूची की तरह ही दूसरी सूची में भी प्रशांत किशोर का नाम शामिल नहीं है। पार्टी ने राघोपुर सीट को खाली रखा है, जिससे यह अटकलें तेज हो गई हैं कि वे इसी सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। अब तक पहली सूची के 51 और दूसरी सूची के 65 नामों को मिलाकर कुल 116 उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है।

End of Feed