इलेक्शन

पवन सिंह नहीं लड़ेंगे आसनसोल से लोकसभा चुनाव, BJP ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ दिया था टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2024, 07:02 PM IST

Pawan Singh Reject BJP Asansol Ticket: भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह ने आसनसोल से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने टिकट देने के लिए भाजपा का आभार जताया है। हालांकि, चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है।

Image

भोजपुरी स्टार पवन सिंह

Photo : Twitter

Pawan Singh Reject BJP Asansol Ticket: भोजपुरी कलाकार पवन सिंह आसनसोल से लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने आगामी चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है। हालांकि, इसके पीछे की वजह स्पष्ट नहीं की गई है। बीजेपी ने पवन सिंह को टीएमसी नेता व अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में उतारा था।

पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव न लड़ने की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। उन्होंने आसनसोल से टिकट देने के लिए भाजपा का आभार जताया है। हालांकि, चुनाव लड़ने में असमर्थता जताई है। पवन सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।"

भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की जारी की थी सूची

बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 195 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इसमें शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को मैदान में उतारा गया था। टिकट मिलने के बाद पवन सिंह ने भाजपा का आभार भी जताया था। हालांकि, आज उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें, भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 51, पश्चिम बंगाल की 20, मध्य प्रदेश की 24, गुजरात की 15, राजस्थान की 15, केरल की 12, तेलंगाना की 9, असम की 11, झारखंड की 11, छत्तीसगढ़ की 11, दिल्ली की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, उत्तराखंड की 3, अरुणाचल प्रदेश की 2 इसके अलावा गोवा, त्रिपुरा, अंडमान निकोबार व दमण दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article