कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ, कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में होता है जश्न...बोले योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के लिए पहले देश का विभाजन किया और फिर अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए तुष्टिकरण की नीतियों को आगे बढ़ाया जिसके दुष्परिणाम के चलते देश में अलगाववाद और उग्रवाद चरम पर पहुंचा।

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पाकिस्तान से कांग्रेस के समर्थन में कथित तौर पर उठी आवाज को लेकर राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) पर निशाना साधते हुए कहा कि अब यह साफ हो गया है कि कांग्रेस का हाथ देश के दुश्मनों के साथ है। जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यदि नरेंद्र मोदी और भाजपा जीतते हैं तो देश में दीपावली मनाई जाती है वहीं कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान में जश्न मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जनता को यह अंतर समझना चाहिए और देश विरोधी तत्वों को नकार देना चाहिए।

CM Yogi

सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला

कहा, पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है

उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान देश के दुश्मन नरेंद्र मोदी के पक्ष में बने माहौल को खराब करने का भरसक प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता को देखना चाहिए कि कैसे पाकिस्तान राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के एक पूर्व मंत्री ने पुलवामा की घटना का समर्थन किया था और वही व्यक्ति आज राहुल गांधी का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह दिखाता है कि मोदी जीतेंगे तो भारत में दीपावली होगी, लेकिन यदि कांग्रेस कहीं पर सफलता प्राप्त करे तो पाकिस्तान प्रफुल्लित होता है।

End of Feed