'पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम, भारत करे सम्मान', सैम पित्रोदा के बाद अब मणिशंकर अय्यर के बयान ने मचाया बवाल

Mani Shankar Aiyar Statement: कांग्रेस के दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी देश के पास परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

Mani Shankar Aiyar Statement: गांधी परिवार के खास सैम पित्रोदा के विरासत टैक्स और भारतीयों को लेकर रंगभेदी टिप्पणी करने वाले इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दें चुके सैम पित्रोदा के बाद अब कांग्रेस के एक और नेता का विवादित बयान सामने आया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने पाकिस्तान को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Mani Shankar Aiyar

पाकिस्तान के पास भी परमाणु बम, भारत करे सम्मान- मणिशंकर अय्यर

मणिशंकर के विवादित बयान पर शुरू हुई सियासत

पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने एक इंटरव्यू में कहा कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी देश के पास भी परमाणु बम हैं। अगर हम उन्हें इज्जत नहीं देंगे तो वे भारत पर परमाणु हमला करने की सोच सकते हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर ने कहा कि भारत को ये नहीं भूलना चाहिए कि पाकिस्तान के पास भी परमाणु हैं। मुझे ये समझ नहीं आता कि मौजूदा सरकार ये क्यों कहती है कि हम पाकिस्तान से बात नहीं करेंगे क्योंकि वहां आतंकवाद है। ये समझना जरूरी है कि आतंकवाद को खत्म करने के लिए चर्चा बहुत जरूरी है। अय्यर ने कहा कि ऐसे में पाकिस्तान सोचेगा कि भारत अहंकार के साथ हमें दुनिया में छोटा दिखा रहा है। ऐसे में पाकिस्तान में कोई भी पागल परमाणु बम का इस्तेमाल कर सकता है। पूर्व मंत्री ने आगे कहा कि ये बात सच है कि आतंकवाद और बातचीत साथ-साथ नहीं चल सकती, लेकिन बातीचीत से आतंकवाद खत्म होगा।

End of Feed