इलेक्शन

Bengal Chunav: अभिषेक बनर्जी ने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को बताया BJP की एजेंसी, हुमायूं कबीर को भी घेरा

West Bengal Assembly Election 2026: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को भाजपा की "एजेंसी" करार दिया।

Image

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (फोटो साभार: @AITCofficial)

Photo : Twitter

West Bengal Assembly Election 2026: तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को पार्टी के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को भारतीय जनता पार्टी की "एजेंसी" करार दिया और सत्ता में वापसी के एक महीने के भीतर मताधिकार से वंचित नागरिकों के मतदान अधिकारों को बहाल करने का वादा किया।

मुर्शिदाबाद में गरजे अभिषेक बनर्जी

बनर्जी ने मुर्शिदाबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लोगों को कमजोर करने और भाजपा को मजबूत करने के लिए कथित तौर पर काम कर रही तीन "एजेंसियों" (मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और राजनेता हुमायूं कबीर) के नाम गिनाए। उन्होंने कुमार पर मतदाता सूची में तार्किक विसंगतियों की आड़ में गरीबों के "मतदान अधिकार छीनने" का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि तृणमूल के कमजोर होने पर पार्टी से कहीं अधिक नुकसान गरीबों को होगा।

उन्होंने कहा, "अगर तृणमूल इस क्षेत्र में कमजोर होती है तो आपको (स्थानीय लोगों को) होने वाला नुकसान तृणमूल को होने वाले नुकसान से कहीं अधिक होगा।" बनर्जी ने कबीर पर तीखा हमला बोला और एक वायरल वीडियो का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख 1,000 करोड़ रुपये की मांग करते हुए दिखायी दे रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया, "यह पैसा मुर्शिदाबाद की माताओं और भाइयों के लिए नहीं, सड़कों के लिए नहीं, आवास के लिए नहीं, बल्कि अपनी जेब में डालने के लिए है।" उन्होंने दावा किया कि कथित वीडियो में कबीर मुसलमानों को "बहुत मूर्ख" और आसानी से गुमराह होने वाला बता रहे हैं।

हुमायूं कबीर पर बरसे शत्रुघ्न सिन्हा

तृणमूल सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हुमायूं कबीर की पार्टी अब बंट गई है... वायरल वीडियो की वजह से चौतरफा उसकी चर्चा हो रही है... TMC और हमारे बेहद जोशीले और शानदार अभिषेक बनर्जी ने इस वीडियो को वायरल किया। अभिषेक बनर्जी ने पहले भी अपनी सूझ-बूझ का परिचय दिया है और राज्य को बदनाम करने की भाजपा की साज़िशों की सच्चाई सामने लाई है..."

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article