Odisha Padampur By-Election Result 2022 (पदमपुर उपचुनाव के नतीजे 2022) : ओडिशा के बारगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान हुआ। शाम पांच बजे तक कुल 2.57 लाख मतदाताओं में से करीब 76 प्रतिशत ने अपने मताधिकर का इस्तेमाल कर लिया था। आठ दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। इसी दिन नतीजे भी आ जाएंगे। पदमपुर सीट पर 2.57 लाख से अधिक लोगों के पास मताधिकार है, जिनमें 12 लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के हैं। उपचुनाव के नतीजे को लेकर पल-पल की जानकारी टाइम्स नाउ नवभारत चैनल के साथ-साथ timesnowhindi.com पर आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे से जान सकते हैं।
पदमपुर उपचुनाव के रिजल्ट आठ दिसंबर को आएगा।
बीजू जनता दल, कांग्रेस, बीजेपी में मुकाबला
पदमपुर उपचुनाव में बीजू जनता दल, कांग्रेस और बीजेपी में मुकाबला है। इस बार मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा को टिकट दिया है। बीजेपी ने पूर्व विधायक और पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है।
जमकर लोगों ने किया मतदान
पदमपुर सीट पर 5 दिसंबर को मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। क्योंकि कुल 319 मतदान केंद्रों पर लोगों ने जमकर मतदान किया। 89 मतदान केंद्रों पर कई लोग समय समाप्त होने के बाद भी कतार में खड़े थे। हालांकि सभी मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वारा को शाम चार बजे बंद कर दिया गया था।
पदमपुर 10 उम्मीदवार मैदान में
इस उपचुनाव मे पूरे पदमपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना नहीं हुई। उपचुनाव के लिए कम से कम 1,400 पुलिस कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की नौ टुकड़ियों को तैनात किया गया। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
