नवीन पटनायक फिर से दो-दो सीटों से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, समझें पिछली बार से कितना अलग होगा समीकरण

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 04:20 PM IST

Election News: ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक दो विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ेंगे। नवीन पटनायक ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ जिले के हिंजिली और बीजेपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। आपको इस बार का समीकरण समझाते हैं।

Odisha Assembly Election: ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक के नाम सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का कीर्तिमान है, इस बीच विधानसभा चुनाव में वो एक बार फिर दो सीटों से ताल ठोकने के लिए तैयार हैं। पटनायक इस बार वो गंजम जिले में अपनी पारंपरिक हिंजिली सीट के साथ-साथ पश्चिमी ओडिशा के बोलांगीर जिले की कांटाबांजी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री पटनायक ने बुधवार को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी करते हुए इस बारे में घोषणा की।

Naveen Patnaik

किन दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे नवीन पटनायक?

2019 में भी नवीन पटनायक ने दो सीटों से लड़ा था चुनाव

नवीन पटनायक ने साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने पश्चिमी ओडिशा के बारगढ़ जिले के हिंजिली और बीजेपुर दोनों सीटों से जीत हासिल की थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बीजेपुर से इस्तीफा दे दिया और हिंजिली सीट बरकरार रखी थी। पटनायक द्वारा जारी की गई नौ उम्मीदवारों की सूची में छह महिलाएं और चार दलबदलू उम्मीदवार शामिल हैं। बीजद ने चार मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है, जिसमें चित्रकोंडा से पूर्ण चंद्र बाका, कुचिंडा से किशोर चंद्र नाइक, अंगुल से रजनीकांत सिंह और निमापाड़ा से समीर रंजन दाश शामिल हैं।

End of Feed