Odisha by-Election 2025 : ओडिशा के नौपाड़ा उपचुनाव में BJP का राज, 80 हजार वोटों से कांग्रेस को दी मात

ओडिशा की नौपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जय ढोलकिया को 83,748 मतों से जीत मिली है। जय, बीजद के दिवंगत विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे हैं। राजेंद्र के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था।

Odisha By-Election 2025 : ओडिशा की नौपाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जय ढोलकिया ने शुक्रवार को 83,748 मतों से जीत हासिल की। निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही जबकि राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजू जनता दल (बीजद) तीसरे स्थान पर रही। ढोलकिया को 1,23,869 मत मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी व कांग्रेस उम्मीदवार घासीराम माझी को 40,121 मत मिले। बीजद की स्नेहांगिनी छुरिया को 38,408 मत मिले। निर्वाचन आयोग ने हालांकि अब तक अपनी वेबसाइट पर परिणाम अद्यतन नहीं किए हैं।

BJP Candidate Jai Dholakia Win Nauapada Bypoll

नौपाड़ा उपचुनाव में बीजेपी के जय ढोलकिया दर्ज की जीत (फोटो-ट्विटर)

जय, बीजद के दिवंगत विधायक राजेंद्र ढोलकिया के बेटे हैं। राजेंद्र के निधन के कारण उपचुनाव हुआ था। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में पहली बार हुए इस उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन साबित होंगे। इसे मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के लिए भी प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा था, जिन्होंने चुनाव से पहले कम से कम छह बार नौपाड़ा का दौरा किया था।

End of Feed