ओडिशा में पहली बार खिलता दिख रहा कमल, नवीन पटनायक का 24 साल लंबा CM कार्यकाल हो सकता है खत्म

Odisha Assembly Election 2024: ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी बंपर जीत हासिल करती दिख रही है। रुझानों में बीजेडी काफी पीछे चल रही है। बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं बीजेडी 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Odisha Assembly Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 के लिए मतगणना जारी है। आने वाले 5 साल देश में किसकी सरकार होगी, ये भी साफ हो जाएगा। साथ ही ओडिशा विधानसभा चुनाव में कौन जीतेगा इसका फैसला भी जल्द हो जाएगा। ओडिशा में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों में बड़ा उलटफेर होता दिख रहा है। रुझानों के अनुसार, बीजेपी यहां सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, 24 साल से राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की छुट्टी होती दिख रही है।

Odisha Assembly Election 2024

ओडिशा में पहली बार खिलता दिख रहा कमल

बता दें, ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। बीजेपी यहां 75 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD) 57 सीटों पर आगे चल रही है। ओडिशा में लोकसभा चुनाव में भी बीजेपी को फायदा होता दिख रहा है। राज्य की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, बीजेपी दो, जबकि कांग्रेस सिर्फ एक सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक 24 साल से मुख्यमंत्री हैं।

End of Feed