'अब कोई भी चार बार शादी नहीं कर सकेगा'; समान नागरिक संहिता को लेकर बंगाल में अमित शाह ने साफ कर दी मंशा

west bengal assembly election 2026 : अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा है और हम किसी को भी पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं देंगे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने यह भी वादा किया कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आई तो राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू की जाएगी।

west bengal assembly election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। चुनाव प्रचार थमे इससे पहले सियासी संग्राम तेज हो गया है। इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर घुसपैठियों को बचाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही शाह ने यह भी दावा किया कि ममता बनर्जी के ’सहयोगी’ हुमायूं कबीर पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद बनाना चाहते हैं, जिसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कभी होने नहीं देगी।

अमित शाह

अमित शाह ने बोला ममता बनर्जी पर हमला।

'ममता दीदी घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं'

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव घुसपैठ और भ्रष्टाचार से पश्चिम बंगाल को मुक्त कराने का लेकर है। उन्होंने कहा कि ममता दीदी घुसपैठियों को बचाना चाहती हैं, लेकिन हम उन्हें निकाल कर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता लाएंगे। कुछ लोग चार-चार शादी करते हैं। क्या इसे रोका जाना चाहिए या नहीं? अब कोई भी चार बार शादी नहीं कर सकेगा।

End of Feed