'बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं', राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश ने कही बड़ी बात

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में हरिवंश ने नीतीश कुमार के विजन, उनकी ईमानदारी एवं राजनीतिक पारदर्शिता की सराहना की। उप-सभापति ने कहा कि राजनीति में जितने भी लोग हैं उनकी यदि आप नीतीश कुमार के विजन के साथ तुलना करें तो कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर पाएगा।

Nitish Kumar: राज्यसभा के डिप्टी चेयरमैन एवं जनता दल-यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता हरिवंश ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की। हरिवंश ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ खास बातचीत में हरिवंश ने नीतीश कुमार के विजन, उनकी ईमानदारी एवं राजनीतिक पारदर्शिता की सराहना की। उप-सभापति ने कहा कि राजनीति में जितने भी लोग हैं उनकी यदि आप नीतीश कुमार के विजन के साथ तुलना करें तो कोई भी उनकी बराबरी नहीं कर पाएगा।

harivansh

राज्यसभा के उपसभापति ने की नीतीश कुमार की प्रशंसा। तस्वीर-PTI

'अपने ऊपर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगने दिया'

उप सभापति ने कहा, '20 साल से सत्ता में रहते हुए अपने ऊपर किसी तरह का दाग नहीं लगने देना यह बहुत बड़ी बात है। राजनीति में उन्होंने अपने परिवार को आगे नहीं बढ़ाया। उन्होंने सही मायनों में जय प्रकाश नारायण और लोहिया को अपने जीवन में उतारा है।' उप-सभापति ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में गरीबी कम हुई और राज्य में बुनियादी संरचना एवं अन्य क्षेत्रों में विकास हुआ। उन्होंने कहा, 'बिहार देश के सबसे पिछड़े राज्यों में शामिल था लेकिन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में गरीबी तेजी से कमी आई है।'

End of Feed