'चुनाव के बाद चेहरा नहीं होंगे नीतीश कुमार', अखिलेश यादव ने कसा तंज; तेजस्वी को लेकर कह दी बड़ी बात

Bihar Elections 2025: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्हें चुनावी चेहरा करार दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को महज चुनावी चेहरा बनाया हुआ है, उसके बाद वह चेहरा नहीं होंगे और किसी नए को लाया जाएगा।

Bihar Elections 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। राजनीतिक दलों के नेता लगातार सभाएं और रैलियां कर रहे हैं और एक-दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी हो रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्हें चुनावी चेहरा करार दिया।

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव (फाइल फोटो)

सपा प्रमुख ने क्या कुछ कहा?

अखिलेश यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को महज चुनावी चेहरा बनाया हुआ है, उसके बाद वह चेहरा नहीं होंगे और किसी नए को लाया जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा, ''नीतीश कुमार को महज चुनावी मुख्यमंत्री/चेहरा बनाया हुआ है। चुनाव के बाद वह चेहरा नहीं होंगे, किसी नए को बैठाया जाएगा। मैं कह रहा हूं तेजस्वी मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। हम सभी लोग उनके समर्थन में हैं। सरकार चलाने में उनकी मदद के लिए हम हर संभव मदद करने को तैयार हैं।"

End of Feed