इलेक्शन

नीतीश कुमार ने लालू यादव से हाथ जोड़कर मांगी थी माफी- तेजस्वी यादव ने किया दावा, बताया क्यों किया था JDU से दोबारा गठबंधन

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 16, 2024, 11:49 PM IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 2022 में फिर से महागठबंधन में आना चाहते थे, तब उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पिछले विश्वासघातों के लिए माफी मांगी थी।

Image

लालू यादव से नीतीश कुमार ने मांगी थी माफी- तेजस्वी यादव

Photo : Twitter

राजद नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार लेकर ऐसा दावा कर दिया है, जिससे आने वाले दिनों में जदयू और राजद के बीच वार-पलटवार और बढ़ सकता है। दरअसल राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि दोबारा से गठबंधन करने के लिए नीतीश कुमार ने उनके पिता लालू यादव से हाथ जोड़कर माफी मांगी थी।

नीतीश कुमार ने बीजेपी पर लगाए थे गंभीर आरोप- तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब 2022 में फिर से महागठबंधन में आना चाहते थे, तब उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी से पिछले विश्वासघातों के लिए माफी मांगी थी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने तेजस्वी यादव के हवाले से कहा- "माफी की भीख मांगने के बाद नीतीश जी ने मेरे माता-पिता से कहा था कि बीजेपी उनकी पार्टी को तोड़ने और उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है।"

तेजस्वी यादव ने बताया क्यों किया नीतीश से गठबंधन

आगे तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी पार्टी दोबारा, नीतीश कुमार पर भरोसा करने के लिए तैयार नहीं थी, सरकार बनाने के लिए इच्छुक नहीं थी, लेकिन जब देशभर के नेताओं से इसपर बात हुई तो उन्होंने सलाह दी कि नीतीश के साथ गठबंधन कर लेना चाहिए। तेजस्वी यादन ने कहा- "शुरुआत में हम उन पर दोबारा भरोसा करने के इच्छुक नहीं थे। लेकिन देशभर के नेताओं से बातचीत हुई, सभी की राय थी कि भाजपा के खिलाफ लड़ाई के व्यापक हित में हमें सहमत होना चाहिए, इसलिए हमने एक कुर्बानी दी।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article