Nitish Kumar News: नीतीश कुमार को बिहार की राजनीति में विपक्षी नेता पलटूराम के नाम से नवाजते रहे हैं। पिछले 19 सालों से बिहार के सीएम नीतीश कुमार ही हैं, कभी बीजेपी के साथ चले जाते हैं तो कभी लालू यादव के साथ। जिस लालू यादव के साथ कई सालों तक नीतीश कुमार सत्ता की मलाई खा चुके हैं, अब उसी लालू यादव के लिए नीतीश कुमार के बिगड़े बोल सामने आए हैं।
लालू यादव के लिए नीतीश कुमार के बिगड़े बोल
ये भी पढ़ें- जिस कैंडिडेट को जगन मोहन रेड्डी ने बताया था गरीब, उस बुट्टा रेणुका के पास है 161 करोड़ की संपत्ति!
नीतीश कुमार के लालू यादव पर बिगड़े बोल
नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए लालू यादव के बच्चों की संख्या पर सवाल उठाते हुए बयान दिया है। कटिहार में एक रैली को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा- "आजकल कुछ लोग सब कुछ दावा करते हैं। हट गए तो बीवी को बना दिया और अब बाल-बच्चे को... पैदा तो बहुत कर दिए... इतना ज्यादा पैदा करना चाहिए किसी को बाल-बच्चा... लेकिन उतना किया.. और उसी में कई दो बेटी और दो बेटा को लगाकर (राजनीति में)... ये लोग क्या बोलते रहते हैं।"
क्या बोली मीसा भारती
CM नीतीश कुमार के बयान पर पाटलिपुत्र सीट से राजद उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा- "अब चाचा जी(नीतीश कुमार) के लिए क्या बोलें... बिहार की जनता समझेगी कि प्रदेश के मुख्यमंत्री क्या कहना चाह रहे हैं... हम उनपर क्या कहें...।"
नीतीश कुमार को चाचा मानते रहे हैं लालू के बच्चे
दरअसल नीतीश कुमार के इस बयान को लेकर राजनीतिक जगत में हैरानी इसलिए हो रही है क्योंकि राजनीति से इतर नीतीश कुमार और लालू यादव के बीच भाई जैसे रिश्ता है। दोनों ने राजनीति की शुरुआत एक साथ ही की थी। लालू के बच्चे सार्वजनिक तौर पर नीतीश कुमार को चाचा कहकर ही संबोधित करते दिखे है।
