इलेक्शन

Maharashtra BJP Candidate List: महाराष्ट्र में BJP ने 20 उम्मीदवारों को दिया टिकट, गडकरी-पीयूष गोयल और पंकजा मुंडे को टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 13, 2024, 10:12 PM IST

Maharashtra BJP Candidate List: बीजेपी की दूसरी सूची में महाराष्ट्र की 20 सीटों पर 5 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया गया है। इसके अलावा कई दिग्गज नेताओं को भी टिकट दिया गया है। इसमें नागपुर लोकसभा सीट से पार्टी के दिग्गज नेता नितिन जयराम गडकरी को टिकट दिया है। इसके अलावा मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, बीड से पंकजा मुंडे का नाम शामिल है।

Image

महाराष्ट्र में BJP ने 20 सीटों पर उतारे प्रत्याशी

Photo : Times Now Digital

Maharashtra BJP Candidate second List: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 72 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने महाराष्ट्र की 20 सीटें पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। इस लिस्ट में नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, पंकजा मुंडे समेत कई दिग्गजों के नाम हैं। पार्टी ने 20 सीटों पर 6 नए चेहरों का ऐलान किया है, जबकि 14 सीटों पर पुराने चेहरों को दोबारा रिपीट किया गया है।

बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची में नागपुर लोकसभा सीट से पार्टी के दिग्गज नेता नितिन जयराम गडकरी को टिकट दिया है। इसके अलावा मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, बीड से पंकजा मुंडे, नंदुरबार से हिना गावित, धुले से सुभाष रामराव भामरे, जलगांव से स्मिता बाघ, रावेर से रक्षा निलिख बडसे, अकोला से अनूप धोत्रे, वर्धा से रामदास तडस, चंद्रपुर से सुधीर मुंगटीराव, नांदेड़ से प्रतापराव पाटिल को टिकट दिया गया है।

20 सीटों पर 5 महिला उम्मीदवार

बीजेपी की दूसरी सूची में महाराष्ट्र की 20 सीटों पर 5 महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया गया है। इसमें नंदुरबार से डॉ. हिना विजयकुमार गावित, जलगांव से स्मिता वाघ, रावेर से रक्षा निलिख खडसे, डिंडोरी से डॉ. भारती प्रवीण पवार और बीड से पंकजा मुंडे का नाम शामिल है। मुंबई उत्तर से मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी का टिकट कट गया है, उनकी जगह पीयूष गोयल पर भरोसा जताया गया है। इसी तरह मुंबई उत्तर पूर्व से मौजूदा सांसद मनोज कोटक की जगह मिहिर कोटेचा को टिकट मिला है।

महाराष्ट्र बीजेपी की दूसरी सूची ( Maharashtra BJP Candidate Full List check here)

नामलोकसभा सीट राज्य
रावेररक्षा निखिल खडसेमहाराष्ट्र
नंदुरबार डॉ. हिना विजयकुमार गावितमहाराष्ट्र
धुलेडॉ. सुभाष रामराव भामरेमहाराष्ट्र
जलगांवस्मिता वाघ महाराष्ट्र
अकोलाअनूप धोत्रे महाराष्ट्र
वर्धारामदास चंद्रभानजी तडस महाराष्ट्र
नागपुर नितिन गडकरीमहाराष्ट्र
चंद्रपुर सुधीर मुंगटीवार महाराष्ट्र
नांदेड़ प्रतापराव पाटिल महाराष्ट्र
जालना रावासाहेब दादाराव दानवे महाराष्ट्र
डिंडोरीडॉ. भारती प्रवीण पवार महाराष्ट्र
भिवंडी कपिल मोरेश्वर पाटिल महाराष्ट्र
मुंबई उत्तर पीयूष गोयल महाराष्ट्र
मुंबई उत्तर पूर्व मिहिर कोटेचा महाराष्ट्र
पुणेमुरलीधर किशन मोहोल महाराष्ट्र
अहमदनगर डॉ. सुजय राधाकृष्ण वीखे पाटिल महाराष्ट्र
बीड पंकजा मुंडे महाराष्ट्र
लातूर सुधाकर तुकाराम श्रृंगारे महाराष्ट्र
माढा रणजीत सिन्हा महाराष्ट्र
सांगली संजयकाका पाटिल महाराष्ट्र
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article