New Song of BJP: लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तमाम पार्टियां और नेता पूरी ताकत झोंक रहे हैं। भाजपा एक के बाद एक लगातार नए गाने रिलीज कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव के लिए 370 से अधिक सीटों पर जीत का लक्ष्य रखा है, जबकि NDA के लिए 400 पार का टारगेट सेट किया गया है। इस बीच महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री रवींद्र चव्हाण ने चुनावी नतीजों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है।
महाराष्ट्र के मंत्री ने रिलीज किया भाजपा का नया सॉन्ग
मोदी सरकार की योजनाओं की सराहना करते हुए महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार में मंत्री ने एक गाना जारी किया है। जिसमें ये दावा किया गया है कि इस बार 400 पार सीटें आएंगी। महाराष्ट्र में डोंबीवली से बीजेपी के विधायक और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रवींद्र चव्हाण ने अपने सोशल मीडिया प्लेफॉर्म्स पर 'ये है भारत की नई भविष्यवाणी... लहजा पुराना, लेकिन आवाज नई...' कैप्शन के साथ गाना पोस्ट किया है।
'फिर एक बार मोदी सरकार, 400 पार मोदी सरकार'
इस गाने के बोल 'अबकी बार मोदी सरकार, फिर एक बार मोदी सरकार, 400 पार मोदी सरकार...' बता दें, भाजपा लगातार कई गाने और वीडियोज शेयर कर रही है। डिजिटल युग में हो रहे इस चुनाव में बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके अलावा महाराष्ट्र के मंत्री लगातार कई वीडियोज शेयर करके मोदी सरकार की योजनाओं का बखान करते नजर आए।
प्रचार के लिए बड़ा जरिया बना सोशल मीडिया
आज के डिजिटल दौर में चुनाव प्रचार के तौर-तरीके बदल चुके हैं, सोशल मीडिया प्रचार का एक बड़ा जरिया बन चुका है, जिसके माध्यम से लोगों तक तमाम नेता और पार्टियां अपने संदेश और वादे लोगों तक पहुंचा रहे हैं। लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा लगातार मुहिम चला रही है। नए-नए गाने के साथ-साथ भाजपा सोशल मीडिया पर मोदी सरकार द्वारा किए गए कामकाज और वादों को पूरा करने के बारे में बता रही है। सोशल मीडिया पर जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रही है।
जानें कौन हैं रवींद्र चव्हाण
रवींद्र चव्हाण महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री हैं। उनके पास लोक निर्माण मंत्रालय का जिम्मा है। वो डोंबीवली से चुनाव जीतकर सत्ता में आए। महाराष्ट्र में जब सत्ता में परिवर्तन हुआ, तब रवींद्र चव्हाण को मंत्रालय का जिम्मा दिया गया। अब रवींद्र चव्हाण की ओर से दावे किए जा रहे हैं कि जो लक्ष्य बीजेपी ने महाराष्ट्र में रखा है वो पूरा होगा। 4 जून को चुनावी नतीजे से उसपर मुहर भी लगेगी। उन्होंने 4 जून को 400 पार का दावा भी किया है।
7 चरणों में हो रहा है मतदान
लोकसभा चुनाव के लिए इस बार 7 चरणों में मतदान हो रहे हैं, पहले और दूसरे चरण की वोटिंग हो चुकी है। तीसरे चरण का मतदान आगामी 7 मई को होना है। बता दें, अब के इतिहास में सबसे लंबे समय तक चलने वाले आम चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे। देखना होगा कि क्या देश की जनता एक बार फिर मोदी की गारंटी पर भरोसा जताती है या दूसरा विकल्प चुनती है।
