इलेक्शन

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: निर्वाचन क्षेत्र का विवरण, पिछले विजेता, अंतर और पार्टीवार उम्मीदवार से जुड़ी सभी जानकारी

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (New Delhi Vidhan Sabha Chunav), Past winner, Party Candidate, Constituency Profile in Hindi: यह सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP के उम्मीदवार हैं। भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित प्रत्याशी हैं। वर्मा और दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। यह सीट नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

Image

नई दिल्ली विधानसभा सीट 2025

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025, निर्वाचन क्षेत्र का विवरण, पिछले विजेता, अंतर और पार्टी उम्मीदवार: नई दिल्ली विधानसभा सीट दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक है। इसकी निर्वाचन संख्या 40 है। इस बार यह सीट सामान्य है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच है। इस सीट से दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल AAP के उम्मीदवार हैं। भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित प्रत्याशी हैं। वर्मा और दीक्षित पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे हैं। यह सीट नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। पिछले यानी 2020 के चुनाव में इस सीट से केजरीवाल विजयी हुए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सुनील कुमार यादव को 21697 वोटों से हराया। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में इस संसदीय सीट से भाजपा की बांसुरी स्वराज 78370 वोटों से विजयी हुईं। उन्होंने इस सीट पर AAP के उम्मीदवार सोमनाथ भारतीय को हराया।

नई दिल्ली विधासनभा सीट पर मतदाता

चुनाव आयोग के आंकड़े के मुताबिक 2020 के चुनाव के दौरान नई दिल्ली सीट पर 14594 मतदाता थे। इनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 79795 और महिला मतदाताओं की संख्या 66098 थी। थर्ड जेंटर का कोई वोटर नहीं था। सर्विस वोटरों की संख्या 221 (179 पुरुष और 42 महिलाएं) थी। जबकि 2015 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 137851 थी। इनमें से पुरुष मतदाता 76015 और महिला मतदाताओं की संख्या 61828 थी। थर्ड जेंडर वाले छह मतदाता थे। सर्विस वोटरों की संख्या (46 पुरुष, 37 महिलाएं) थी।

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : मतदान की तारीख

नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मतदान 5 फरवरी को होगा।

नई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 : चुनाव नतीजे

नई दिल्ली विधानसभा सीट का चुनाव नतीजा आठ फरवरी को घोषित होगा। इसी दिन बाकी 69 सीटों के चुनाव नतीजे भी आएंगे।

नई दिल्ली सीट के उम्मीदार

  • अरविंद केजरीवाल -AAP
  • प्रवेश वर्मा-BJP
  • संदीप दीक्षित-Congress

नई दिल्ली सीट के पिछले चुनाव नतीजे

2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल विजयी हुए। उन्होंने 28.45 फीसद 21697 वोटों के अंतर से चुनाव जीता। इस सीट पर केजरीवाल को 46758 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 61.01% था। इस चुनाव में केजरीवाल ने भाजपा के सुनील कुमार यादव को हराया। यादव को इस सीट पर 32.75 प्रतिशत 25061 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी रोमेश शोबरवाल को 4.21 प्रतिशत 3220 वोट मिले।

2015 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल विजयी हुए। इस बार उन्हें इस सीट पर 57213 वोट मिले। उनका वोट प्रतिशत 64.14 था, यानी उन्हें 57213 वोट मिले। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा उम्मीदवार नुपूर शर्मा से हुआ। शर्मा को 28.73 प्रतिशत यानी 25630 वोट मिले।

नई दिल्ली विधानसभा सीट के विजयी प्रत्याशी

1993-कीर्ति आजाद -BJP

1998-शीला दीक्षित-Congress

2003-शीला दीक्षित-Congress

2008-शीला दीक्षित-Congress

2013-अरविंद केजरीवाल-AAP

2015-अरविंद केजरीवाल-AAP

2020-अरविंद केजरीवाल-AAP

बीते दो चुनाव में कितना हुआ मतदान

2020 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट पर 52.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इस सीट पर कुल 76530 वोट पड़े। जबकि 2015 के चुनाव में इस सीट पर 64.68 फीसद मतदान हुआ। कुल 89207 वोट पड़े।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article