इलेक्शन

बंगाल चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बोस ने थामा TMC का दामन

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बोस ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए।

Image

चंद्र बोस ने थामा TMC का दामन

Photo : Times Now Digital

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र बोस ने रविवार को तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। इससे पहले, चंद्र बोस भाजपा में थे, लेकिन चुनाव से ठीक पहले ही उन्होंने टीएमसी का दामन थाम लिया।

टीएमसी दफ्तर में चंद्र बोस ने कीर्ति आजाद और ब्रात्य बसु की मौजूदगी की मौजूदगी में टीएमसी में शामिल हुए। वह पहले भाजपा में थे और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार के तौर पर 2016 में ममता बनर्जी के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ चुके हैं।

क्या कुछ बोले चंद्र बोस?

पार्टी ज्वाइन करने के बाद चंद्र बोस ने कहा कि भाजपा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सिद्धांतों में विश्वास नहीं रखती है। नेताजी की सोच के अनुसार काम करना संभव नहीं था, क्योंकि भाजपा ने इसकी अनुमति नहीं दी। आज हम जो देख रहे हैं, वह भाजपा द्वारा फैलाया गया सांप्रदायिक द्वेष और विभाजन है। इस बार, भारत को बचाने और इस विभाजनकारी राजनीति को रोकने की लड़ाई है। अब वह समय आ गया है।

भाजपा पर बरसीं ममता बनर्जी

इस बीच, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुडा जिले के छटना और ओंडा तथा पूर्वी बर्धमान के खंडघोष में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को तीन भागों में बांटने के लिए परिसीमन विधेयक लाने की योजना बना रही है। वह बंगाल के कुछ हिस्सों का बिहार या ओडिशा में विलय कर सकती है और वहां के बंगालियों को प्रताड़ित कर सकती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस को पश्चिम बंगाल की सत्ता से हटाने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का सौदा किया है। वहीं, टीएमसी ने मामले की जांच की मांग की है, जबकि भाजपा और एजेयूपी ने वीडियो को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से निर्मित बताया है। बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के लिए राज्य में तैनात केंद्रीय बल तलाशी के नाम पर महिलाओं के साथ 'अपमानजनक व्यवहार' कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ता author

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स ... और देखें

End of Article