Jammu & Kashmir: जम्मू-कश्मीर में 90 प्रतिशत लोकसभा उम्मीदवारों की जमानत हुई जब्त

Jammu & Kashmir forfeit deposits: आंकड़ों के मुताबिक चुनावी मैदान में उतरे 100 उम्मीदवारों में 89 की जमानत जब्त हो गई है।

Jammu & Kashmir forfeit deposits: जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों के लिए चुनाव लड़ रहे लगभग 90 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत जब्त हो गई। ये उम्मीदवार अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में डाले गए कुल वोटों का छठा हिस्सा भी हासिल नहीं कर सके।भारत निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक मतदाताओं ने केंद्र शासित प्रदेश में एक लोकसभा क्षेत्र को छोड़कर शेष सभी पर अंतिम निर्णायक जनादेश दिया।

jammu kashmir voting

प्रतीकात्मक फोटो

बारामूला लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद गनी लोन जैसे दिग्गजों को हराने वाले निर्दलीय उम्मीदवार शेख अब्दुल राशिद एकमात्र ऐसे विजेता उम्मीदवार थे, जिन्हें कुल डाले गए मतों के 50 प्रतिशत से भी कम मत मिले। उनका वोट प्रतिशत 45.70 रहा।

End of Feed